फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ATM

एटीएम से छेड़छाड़ कर 72 हजार की ठगी

Sun, 31 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 31 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे के नजदीक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम केबिन में एटीएम से छेड़छाड़ कर दो उपभोक्ताओं से 72 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर पुलिस ने दोनों पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में गांव हरनौली निवासी ईलमचंद ने कहा कि 20 जनवरी की शाम को करीब पौने छह बजे वह बस अड्डा जगाधरी के नजदीक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। जब वह एटीएम केबिन के पास पहुंचा, तो पहले से एक नौजवान युवक अंदर मशीन से रुपये निकाल रहा था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उपरोक्त युवक ने उसे बताया कि उसका एटीएम काम नहीं कर रहा है, इसलिए वह पहले अपनी राशि निकाल लें। इसके उपरांत उसने एटीएम में अपना कार्ड डाल कर दो हजार रुपये की राशि अंकित कर दी। जब रुपये बाहर नहीं आए, तो उसी लड़के ने बताया कि मशीन में गड़बड़ है, इसलिए रुपये नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए चला गया। जब उसने दो हजार रुपये निकाले, तो उसे पता चला कि उसके खाते से 32 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद वह तुरंत एसबीआई की शाखा पहुंच गया। जहां पर उसे कोई नहीं मिला। पुलिस ने ईलम चंद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले 40 हजार रुपये
एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम केबिन में मशीन के साथ छेड़छाड़ कर 40 हजार रुपये की ठगी करने का एक ओर मामला प्रकाश में आया है। शहर पुलिस को दी शिकायत में तीर्थ नगर निवासी राकेश कुमार ने कहा कि 26 जनवरी को वह बस अड्डे के नजदीक स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। जब वह एटीएम केबिन में जा रहा था, तो एक युवक तेज दौड़कर अंदर घुस गया। उसने मशीन में अपना एटीएम कार्ड डाला और कुछ देर बाद कहा कि यह चल नहीं रहा है।


इसके उपरांत उसने उसे रुपये निकालने के लिए कहा। जब उसने मशीन में कार्ड डाला, तो वह भी नहीं चला। इसी बीच वह युवक किसी से फोन पर बात करने लगा।  उसके बाहर आने पर तीसरा व्यक्ति अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब उसने अपना बैलेंस चेक किया, तो उसके खाते से 40 हजार रुपये गायब मिले। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी का स्कैच जारी कर उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed