फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   again mobile phone found in jail

जेल में दो कैदियों से फिर मिले मोबाइल

Thu, 26 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला /यमुनानगर Updated Thu, 26 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल अधिकारी विवेक ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि
विज्ञापन
मंगलवार को वह रोजाना की तरह जेल में बंद कैदियों की बैरकों की जांच कर रहे थे। जब जांच की जा रही थी तब जेल में बंद कैदी परमिंद्र सिंह टीम को देखकर घबरा गया और अपनी पॉकेट में कुछ छिपाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने जब कैदी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी कैदी से एक मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद किया गया। इसके बाद जब वह बैरकों की जांच करते हुए कैदी सद्दाम के बैरक पर पहुंचे तो वह भी पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भी एक मोबाइल, बैटरी और सिम बरामद किया गया। उन्होंने इसकी सूचना जगाधरी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी कैदियों पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जेल की सुरक्षा पर सवालियां निशान

जिला जेल में भारी सुरक्षा के बीच कैदियों के पास मोबाइल पहुंचना जेल की सुरक्षा पर सवालियां निशान खड़ा करता है। कैदी से मिलने आने वाले हर व्यक्ति व परिचित की गहनता से जांच की जाती है। उसके बाद ही उसे कैदी से मिलने दिया जाता है। यहीं नहीं जेल के मुख्य द्वार से लेकर विभिन्न प्वाइंटों पर सुरक्षा कर्मी तैनात है। पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच भी जेल में कैदी के पास कैसे मोबाइल पहुंच जाता है।

जेल में पहले भी मिल चुके है कैदियों से मोबाइल

जिला जेल में कैदियों से मोबाइल मिलने ही घटना यह पहली नहीं है। इससे पहले भी जिला जेल में बंद कैदियों से मोबाइल, बैटरी व सिम बरामद किए गए। लेकिन जेल प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed