{"_id":"645e6d610c160efe7d08b385","slug":"accused-of-supplying-illegal-weapons-to-gangster-kala-rana-arrested-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: गैंगस्टर काला राणा को अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से मंगवाए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: गैंगस्टर काला राणा को अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से मंगवाए थे
Fri, 12 May 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 12 May 2023 10:16 PM IST
सार
आरोपी ने हथियार मध्यप्रदेश से मंगवाए थे। आरोपी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन उर्फ काग ने स्वीकार किया है कि वह काला राणा गैंग के लिए हथियार सप्लाई करता है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए-टू की टीम ने गैंगस्टर काला राणा और उसके भाई सूर्य प्रताप के लिए काम करने वाले सोनीपत के गांव रोहणा निवासी सचिन उर्फ काग को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोप है कि वह काला राणा को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन उर्फ काग ने स्वीकार किया है कि वह काला राणा गैंग के लिए हथियार सप्लाई करता है। उसने कुछ हथियार मध्यप्रदेश से मंगवाए थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने मध्यप्रदेश में किससे और कहां से हथियार मंगवाए थे।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि 13 सितंबर 2020 को सीआईए-2 की टीम नहर किनारे गश्त कर रही थी तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी लूटने के इरादे से पिस्टल तान दी थी। टीम ने मौके पर सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बावा व प्रोफेसर कालोनी निवासी शुभम को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
दोनों से देसी कट्टे व सात कारतूस बरामद हुए थे। उनके पास से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई थी। पूछताछ में पता चला कि ये गैंगस्टर काला राणा व उसके भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा के गुर्गे हैं। इसके बाद विष्णु नगर निवासी अभिषेक पंजेटा को पकड़ा गया था। इन बदमाशों को गाड़ी लूटने के लिए नोनी राणा ने कहा था। नोनी लंबे समय से जेल में है। पुलिस इस केस में इस गैंग से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।