{"_id":"586d3fef4f1c1b44361586d6","slug":"aadhaar-card-atm-pin-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड व एटीएम नंबर पूछकर खाते से निकाले 42 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधार कार्ड व एटीएम नंबर पूछकर खाते से निकाले 42 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोविंदपुरा निवासी एक युवक से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर आधार कार्ड व एटीएम नंबर पूछकर उसके खाते से 42 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गोविंदपुरा निवासी जोनी ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने उससे आधार कार्ड व एटीएम का नंबर पूछा। उसने सोचा कि फोन करने वाला व्यक्ति बैंक से बोल रहा है। उसने आरोपी व्यक्ति को फोन पर आधार कार्ड व एटीएम का पासवर्ड बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेेज आया कि उसके खाते से 42 हजार रुपये निकाले गए हैं। मेसेज देखते ही उसने बैंक में जाकर इस बारे में जानकारी हासिल की और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।