फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   77 thousand rupees looted from a person in Yamunanagar

Yamunanagar: बदमाशों से बच कर भाग रहा व्यक्ति पेड़ से टकरा हुआ घायल, 77 हजार रुपये लूटे

Fri, 16 Jun 2023 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 10:14 PM IST
सार

मंडेबर रोड पर करियाना का सामान सप्लाई करने वाले अनिल के साथ वारदात हुई है। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
77 thousand rupees looted from a person in Yamunanagar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हरियाणा के यमुनानगर में मंडेबर रोड पर करियाना का सामान सप्लाई करने वाले न्यू हमीदा निवासी अनिल से तीन बदमाशों ने 77 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसे रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन बदमाशों के इरादे भांप कर जब वह भागने लगा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए। अनिल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर की न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार करियाना का सामान सप्लाई करता है। 15 जून को वह सामान की पेमेंट लेने के लिए गांवों में गया था। देर रात दामला, हाफिजपुर, कैंप, हरनौल के दुकानदारों से करीब 77 हजार रुपये लेकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान जब वह मंडेबर रोड पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए।
विज्ञापन


इन बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। शक होने पर अनिल कुमार ने बाइक की गति बढ़ा दी। जब वह बदमाशों से बचकर भागने लगा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। शोर मचाया, लेकिन बदमाश गोलनपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने उसे उठाया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। थाना छप्पर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed