{"_id":"5d0d24208ebc3e079f1b3ab1","slug":"15611422888-yamuna-nagar-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर, दीवार से टकराकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार का कहर, दीवार से टकराकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। खजूरी रोड पर गांव टोडरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहले दुकानों की दीवार से टकराई। इसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
जानकारी अनुसार बिहार निवासी शिब्बू (30) खजूरी रोड स्थित गुलशन प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते था। वह यहीं पर क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार शाम को छुट्टी के बाद वह अपने दोस्त सदन व एक अन्य साथी के साथ बाइक से नागल गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर तीनों दोस्तों ने ड्रिंक की। इसके बाद तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर शादीपुर की तरफ जा रहे थे। खजूरी रोड पर जैसे ही गांव टोडरपुर के पास तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक पहुंची तो तेज गति के कारण वह अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित हुई बाइक दुकान की दीवार से टकराते हुए एक पेड़ में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पेड़ से टकराते ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे हैं शिब्बू के सिर में काफी गहरी चोट लग गई। इसके कारण शिब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी सुखबीर का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
नशे ने ले ली जान :
राहगीरों ने बताया कि तीनों युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था। तीनों ही नशे में धुत थे। नशे और तेज रफ्तार के चलते ही हादसा हुआ। यदि तीनों युवक नशे में न होते तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
हेलमेट होता तो शायद बच सकती थी जान :
हादसे में युवक की मौत सिर में सड़क पर लगकर चोट लगने से हुई। ट्रिपल राइडिंग के साथ साथ बाइक चलाने वाले युवक के सिर पर हेलमेट भी नहीं था। यदि हेलमेट होता तो शायद सिर नीचे लगने से चोट नहीं लगती और जान बच जाती।