{"_id":"5d0d24198ebc3e079f1b3aae","slug":"156114228110-yamuna-nagar-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर युवती को किया ब्लैकमेल, डीजीपी को शिकायत करने पर बाद हुआ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर युवती को किया ब्लैकमेल, डीजीपी को शिकायत करने पर बाद हुआ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर। दंपती ने एक युवती की फोटो एडिट कर एक व्यक्ति के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि फोटो वायरल करने के बाद दंपती ने उसे ब्लैकमेल किया और धमकी भरे फोन कॉल्स किए। मामला दिसंबर 2018 का है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो युवती ने परेशान होकर पहले एसपी को शिकायत दी। इसके बाद डीजीपी को पंचकूला शिकायत भेजी। डीजीपी के आदेश पर मामले में पुलिस ने अब आरोपी दंपती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्जकर किया है।
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल उसकी फोटो एक व्यक्ति के साथ जोड़कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिसमें उसे एक व्यक्ति के साथ दिखाया गया। फोटो वायरल होने पर युवती की ओर से फर्कपुर थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने दो बार एसपी को शिकायत दी, लेकिन वहां भी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच दस जनवरी 2019 को फिर से उनके फोटो वायरल कर दिए गए। जिस पर युवती अपने परिजनों के साथ डीजीपी के समक्ष पेश हुई। वहां पर उन्होंने बुटर विहार निवासी विकास व उनकी पत्नी गीता के नाम की शिकायत दी। शिकायत में एक पुलिसकर्मी पर भी मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए। इसके बाद डीजीपी के आदेश पर डीएसपी हेडक्वाटर ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि युवती की फोटो 30 दिसंबर 2018 से दस जनवरी 2019 को वायरल हुई थी। यह भी एक युवती की आइडी से वायरल की गई। इन फोटो को दिखाकर युवती को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसे कई बार विकास ने धमकी भरे कॉल भी किए। युवती का आरोप है कि उसे आरोपी विकास द्वारा धमकाया जा रहा था। इनके बीच पहले से ही विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए जाने का मामला है। इस संबंध में डीजीपी की तरफ से उनके पास शिकायत आई थी। जांच के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन