{"_id":"5cfd5ad7bdec22077f3af2cd","slug":"156010772712-yamuna-nagar-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला व व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला व व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। रेलवे पुलिस को एक महिला व व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
यमुनानगर-जगाधरी स्थित राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिस पर उन्होंने पहुंचकर जांच की। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। वहीं आसपास के लोगों ने भी उसकी पहचान नहीं की। जिस पर पुलिस ने शव 72 घंटों के लिए मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। वहीं रेलवे पुलिस को रेलवे लाइन के पास से एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान की कोशिश की। लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। वहीं महिला के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने महिला का शव शिनाख्त में डेड हाउस में रखवा दिया है। थाना जीआरपी प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि जांच टीम शनाख्त का प्रयास कर रही है।