फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जेल में बैठ फरार होने की प्लानिंग की आशंका, करनाल के साथियों से दिलवाया अंजाम

जेल में बैठ फरार होने की प्लानिंग की आशंका, करनाल के साथियों से दिलवाया अंजाम

Tue, 28 May 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
जेल में बैठ फरार होने की प्लानिंग की आशंका, करनाल के साथियों से दिलवाया अंजाम
यमुनानगर। करनाल बस स्टैंड पर यमुनानगर के दो पुलिस कर्मियों को गोली मार कर बाइक सवार दो बदमाश सजायाफ्ता कैदी को छुड़ा ले गए। कैदी जिला जेल में लूट के मामले में सात साल की सजा काट रहा था। करनाल में हुई हत्या के मामले में जेल से तीन पुलिसकर्मी उसे कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गए थे। कोर्ट में पेशी के बाद वे यमुनानगर वापस लौटने के लिए करनाल बस स्टैंड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में स्प्रे किया फिर एसआई सुरेश पाल व कांस्टेबल संदीप पर ताबड़तोड़ आठ फायर किए और कैदी सुनील उर्फ खीरा को लेकर भाग निकले। एसआई सुरेशपाल की पट पर और सिपाही संदीप कुमार को दो गोलियां घुटने पर जा लगी। तीसरे पुलिसकर्मी ने बदमाशों पर फायरिंग भी की। लेकिन बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ होने की वजह से बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद एसपी कुलदीप यादव ने यमुनानगर सीआईए वन, टू व डिटेक्टिव स्टाफ सहित अन्य थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए। घायल पुलिसकर्मियों को करनाल के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि फरार होने की प्लानिंग जेल में ही रची गई। जैसे ही पेशी के लिए करनाल गए तो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
सात माह पहले ही हुई थी सात साल की सजा :
बदमाशों के साथ फरार हुए कैदी सुनील उर्फ खीरा पर यमुनानगर में दो लूट, एक डकैती व एक एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। 24 सितंबर 2016 को खजूरी रोड स्थित श्रीगणेश प्लाइवुड फैक्टरी संचालक माडल टाउन निवासी राजेश कुमार पर फायरिंग पर चार युवकों ने दो लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने नवंबर 2016 को पानीपत के मतलौडा क्षेत्र के गांव बाहदड़ निवासी सुनील उर्फ खीरा, करनाल निवासी तरुण, रायपुर निवासी प्रिंस व संजीव को गिरफ्तार किया था। चारों दोषियों को कोर्ट ने 16 नवंबर 2018 को सात-सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसी मामले में सुनील उर्फ खीरा जिला जेल में बंद था।
विज्ञापन

बॉक्स
दोषी खीरा पर ये केस हैं दर्ज
- एक जून 2016 को सुनील उर्फ खीरा ने अपने दो साथियों के साथ थर्मल पावर प्लांट के पास खजूरी निवासी रघुवीर सिंह पर फायरिंग कर बैग छीन लिया था। रघुवीर सिंह थर्मल पावर प्लांट के पास चाय की दुकान करता है। लूटे गए बैग में लंच बॉक्स, दूध की कैनी व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 30 अक्तूबर 2016 की रात को रायपुर कामी माजरा गांव में क्वार्टर में रह रहे बिहार के गोपालगंज जिले के गांव भड़ौली निवासी शिवचरण पर सुनील उर्फ खीरा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। गोली शिवचरण के पैर में लगी थी। मारपीट कर बदमाश वहां से फरार हो गए थे।
- 24 सितंबर 2016 को सुनील ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर खजूरी रोड स्थित श्रीगणेश प्लाइवुड फैक्टरी संचालक माडल टाउन निवासी राजेश कुमार पर फायरिंग पर दो लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के समय व्यवसायी राजेश फैक्टरी बंद करके अपनी कार में बैठने के लिए बाहर निकला था।
- नौ जनवरी 2019 को जेल में लूट के मामले में सजा काट रहे सुनील उर्फ खीरा से साढ़े 22 ग्राम सुल्फा, 9 ग्राम 690 मिलीग्राम अफीम व एक सिम बरामद किया गया था। कैदी खीरा ने ये नशीले पदार्थ व सिम सैंडल में छिपाएं हुए थे। पूछताछ में खीरा ने बताया था कि मुलाकात के दौरान करनाल के कर्ण विहार निवासी मनजीत उसे ये सामान देकर गया था।
बॉक्स
जेल में बैठकर प्लानिंग बनाने की आशंका :
बतां दे कि जिला जेल में कैदियों से मोबाइल मिलना आम बात है। आशंका जताई जा रही है कि जेल में बंद सुनील ने अपने साथी करनाल निवासी तरुण के साथ मिलकर भागने की पहले से प्लानिंग होगी। आशंका यह जताई जा रही है कि करनाल निवासी तरुण ने फोन पर अपने साथ करनाल निवासी मनजीत सिंह से बातचीत कर छुड़ाने की योजना बनाई होगी। जिसे बाद में बस स्टैंड करनाल पर अंजाम दिया गया। पुलिस यदि जेल में बंद तरुण व कर्ण विहार निवासी मनजीत से पूछताछ करें तो मामले का खुलासा हो सकता है।
बॉक्स
फरार बदमाशों व कैदी की सूचना देने वालों को एक लाख का ईनाम देने की घोषणा :
पुलिस ने करनाल से फरार हुए सुनील व उसके साथी बदमाशों का पता देने वालों को एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। डीजीपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

वर्जन
एसपी कुलदीप यादव ने कहा कि करनाल में हुए मामले को लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीआईए, डिटेक्टिव समेत शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो : 35 से 38
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed