{"_id":"5ced76d2bdec22071506946a","slug":"155906637019-yamuna-nagar-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हर किनारे टहल रहे व्यक्ति पानी में कूदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न हर किनारे टहल रहे व्यक्ति पानी में कूदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जठलाना। गांव खजूरी के पास दोपहर तीन बजे एक अधेड़ व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। व्यक्ति को नहर में छलांग लगाते आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाकर सभी को एकत्र किया। लोगों ने व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। व्यक्ति ने आत्महत्या किस कारण की अभी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव खजूरी में नहर के पास एक व्यक्ति टहल रहा था। इस दौरान उसने नहर में छलांग लगा दी। व्यक्ति को छलांग लगाते कुछ लोगों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। सभी ने उसे बचाने का प्रयास किया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के बारे उसकी पूछताछ की, तो उसकी पहचान गांव दामला निवासी 40 वर्षीय सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के डेड हाउस में पहुंचा दिया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। परिजनों ने सुनील के ऐसा करने के पीछे अनभिज्ञता जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।