फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   होरन बजाने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने स्कूटी सवार दुकानदार को पीटा, किया फायर

होरन बजाने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने स्कूटी सवार दुकानदार को पीटा, किया फायर

Wed, 15 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
होरन बजाने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने स्कूटी सवार दुकानदार को पीटा, किया फायर

विज्ञापन
हॉर्न बजाने से मना करने पर विश्वकर्मा चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने स्कूटी सवार दुकानदार पर फायर किया। गनीमत रही की दुकानदार को गोली नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कैंप निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी जोडियां नाके के पास दुकान है। रोज की तरह देर रात वह दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जब वह विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने उसके नजदीक आकर बार बार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। विश्वकर्मा चौक के पास उसने आरोपियों को हॉर्न बजाने से मना किया। आरोप है कि इससे आरोपी तैश में आ गए और उसे रोक लिया। रुकते ही आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उस पर फायरिंग की। गनीमत रही की गोली उसे नहीं लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान टोपरा खुर्द निवासी संजय व देवधर निवासी शुभम के रूप में हुई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट, फायरिंग करने, आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं के केस दर्जकर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed