{"_id":"5cdb00afbdec2207664956cc","slug":"15578564882-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलंग पर मृत पड़ा मिला रिटायर्ड रेलवे कर्मी का शव, सिर पर लगी हुई थी चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पलंग पर मृत पड़ा मिला रिटायर्ड रेलवे कर्मी का शव, सिर पर लगी हुई थी चोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर के जवाहर नगर में रेलवे से रिटायर्ड कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। सिर पर चोट लगी हुई थी और खून लगा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने किसी पर कोई हत्या का आरोप नहीं लगाया है। मृतक की हत्या हुई या गिरने से मौत हुई, इसके लिए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
जवाहर नगर निवासी रवि शंकर ने बताया कि उसके पिता नंद लाल (72) रेलवे वर्कशॉप में एमसीएम के पद पर थे। लगभग 12 साल पहले वह रेलवे रिटायर्ड हो गए थे। तब से वे उनके साथ जवाहर नगर में रहते थे। रवि शंकर ने बताया कि वह रेलवे फाटक के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता है। रोज की तरह मंगलवार सुबह वह सब्जी मंडी यमुनानगर सब्जी लेने गया था। सुबह उसकी पत्नी अंजू रानी ने उसे फोन पर बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। अंजू रानी ने बताया कि उसके ससुर अपने कमरे में अकेले ही रहते थे। रात को सब ठीक से सोए थे। सुबह जब उनके ससुर देर तक नहीं उठे तो वह उनके रूम में उन्हें उठाने गई। वहां देखा तो वह पलंग पर लेटे थे और उनके सिर के पीछे खून लगा था। उसके बाद उन्होंने अपने पति रविशंकर को फोन पर सूचना दी। उसके बाद वह घर आए और सूचना पुलिस को दी।
नहीं था किसी से विवाद, गेट भी अंदर से था बंद :
अंजू रानी का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह अपने बेटे के साथ सब्जी के काम में भी हाथ बटाते थे। हो सकता है कि यह अपने आप ही कहीं गिर गए हों और इनके सिर पर चोट लगी हो। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। क्योंकि रात को वे अंदर से गेट लॉक करके सोते है। सुबह वैसे ही लॉक लगा हुआ गेट उन्होंने खोला था। न ही कमरे में कोई सामान बिखरा हुआ था। जिससे चोरी या लूट की आशंका हो।
विज्ञापन
फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट से ही पता चल जाएगा कि मौत कैसे हुई है। उसके बाद ही पुलिस इसमें आगामी कार्रवाई करेगी।