{"_id":"5cd1d098bdec22076c4ec5fe","slug":"155725435616-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ देकर पांच दिन तक किशोरी से दो युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ देकर पांच दिन तक किशोरी से दो युवकों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को नशीला पदार्थ देकर दो युवकों ने गन्ने के खेत में पांच दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और जठलाना क्षेत्र में गन्ना छोलने के लिए आते हैं। आरोप है कि किशोरी को तीन युवक बहलाकर अपने साथ लेकर गए थे। इनमें यूपी के दो युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पांचवें दिन किशोरी बदहवास हालत में गन्ने के खेत में मिली। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी युवकों पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की खेती करते हैं। पास के खेत में यूपी के दमझेड़ी निवासी दाउद, वाजिम और जठलाना निवासी अहसान गन्ना छीलने का काम करते थे। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की शाम को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी दाउद, वाजिम व अहसान उसकी उसे बहलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ दिया और अपने साथ डेरे पर रखा। आरोपियों ने पांच दिन तक उसकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर अपने साथ रखा। इस दौरान आरोपी दाउद व वाजिम ने उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि अहसान ने उसको सिर्फ बहलाकर ले जाने में ही शामिल था। इस दौरान वे अपनी बेटी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। दो मई को आरोपी उसकी बेटी को गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद अहसान ने उनके घर आकर बताया कि तुम्हारी बेटी खेत में बेहोश पड़ी है। वे तुरंत मौके पर गए और बदहवास हालत में बेटी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर किशोरी ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर अगवा करने, नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने दो आरोपियों पर किशोरी से दुष्कर्म करने की बात कही है, जबकि तीसरा दुष्कर्म में नहीं शामिल था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है, जल्द ही वे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
-सीमा देवी, एसएचओ, थाना महिला।