फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फोन पर बात करते हुए नहर में युवती ने लगाई छलांग

फोन पर बात करते हुए नहर में युवती ने लगाई छलांग

Wed, 08 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोन पर बात करते हुए नहर में युवती ने लगाई छलांग

विज्ञापन
यमुनानगर। चिट्टा मंदिर घाट के पास एक युवती फोन पर किसी से बात करते पश्चिमी यमुना नहर में कूद गई। वह फोन पर बात करती हुई ही नहर किनारे आई थी। उसने घाट के पास लगे नल पर मुंह धोया और इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर नहर में छलांग लगा दी। युवती की मां उसे अपने ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर किसी काम से गई थी। जब लौटी तो पार्लर पर ताला लगा हुआ था और युवती लापता थी। जब मां ने उसे फोन किया तो उसका नंबर बिजी आया। कुछ देर बाद उसके नहर में डूबने की सूचना परिजनों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस व गोताखोरों की मदद से नहर में डूबी युवती की तलाश की। मंगलवार देरशाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा था।
मधुर कॉलोनी निवासी तानिया (20) बारहवीं पास है। उसकी मां रीना का चिट्टा मंदिर रोड पर ब्यूटी पार्लर है, जबकि पिता देवी सिंह की कॉलोनी में ही किराने की दुकान है। मंगलवार को रीना को जरूरी काम से शहर में जाना पड़ा गया। पीछे पार्लर पर वह अपनी बेटी तानिया को छोड़ गई। दोपहर के समय रीना की दोस्त एसबीआई में कार्यरत काजल पार्लर पर पहुंची तो उसे पार्लर पर लॉक लगा मिला। उसने अपनी दोस्त रीना को फोन किया, जिसके बाद वह तुरंत पार्लर पहुंची। उसने अपनी बेटी को फोन किया, लेकिन उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। काफी देर तक उसका नंबर ऐसे ही व्यस्त आता रहा। इसके बाद वह घर पहुंची, लेकिन घर पर भी वह नहीं मिली। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी बेटी ने नहर में छलांग लगा दी है। इसके बाद वे तुरंत चिट्टा मंदिर घाट पर पहुंचे औ मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवती की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार देरशाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


फोन पर बात करती हुई आई थी युवती, मुंह धोकर नहर में लगाई छलांग :
चिट्टा मंदिर घाट पर खड़े लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे युवती तेज कदमों से परेशान हालत में घाट पर आई थी। उसने घाट पर लगे नले पर मुंह व हाथ धोए। इसके बाद उसने फोन हाथ में लिया और दड़वा घाट की तरफ चलने लगी। चिट्टा मंदिर घाट से करीब 20 कदम पर जाकर युवती ने नहर में छलांग लगा दी। लोगों का कहना था कि युवती कभी फोन को हाथ में ले रही थी, कभी कान पर। परिजन युवती की परेशानी के बारे में कोई बात नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह पहले ही हुई थी युवती की बहन की सगाई :
तानिया की बड़ी बहन कन्नू गुरुग्राम में जॉब करती है, जबकि एक भाई आकाश है। कन्नू की कुछ माह पहले ही सगाई हुई थी। परिवार अब उसकी शादी करने की तैयारी में है। तानिया के नहर में छलांग लगाने के बाद उसके भाई व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन कन्नू को भी उसके नहर में छलांग लगाने की सूचना दे दी गई है।

प्रशासन के पास गोताखोर नहीं, स्थानीय गोताखोर ने की तलाश :
यमुना नदी के नाम पर बने यमुनानगर में नदी के साथ पश्चिमी यमुना नहर, आवर्धन नहर, सोमनदी समेत कई नहरें व नदियां हैं। हर साल नहरों में दर्जनों लोग डूबने से मर जाते हैं। बावजूद इसके प्रशासन के पास अपना गोताखोर नहीं हैं। कुछ माह पहले ही नगर निगम द्वारा गोताखोरों को हटा दिया गया था। इसके बाद नहर में डूबने वालों की तलाश परिजनों को अपने खर्च पर अन्य गोतोखोरों से करवानी पड़ती है। स्थानीय गोताखोरों के पास ऑक्सीजन किट, कश्ती, रस्सी व अन्य साधन नहीं हैं। जिससे वे अधिक देर तक नहर में डूबे लोगों की तलाश नहीं कर पाते।


दोपहर के समय युवती के नहर में कूदने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। एक गोताखोर की मदद से युवती की नहर में तलाश की गई। युवती किस बात से परेशान थी, इसके बारे में परिजनों ने कुछ नहीं बताया। देर शाम तक युवती की तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। पुलिस जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed