{"_id":"5ccde83fbdec22075d238cf5","slug":"15569982694-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते पकड़े तीन युवकों को सात-सात साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते पकड़े तीन युवकों को सात-सात साल कैद
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के पास लूट की योजना बनाने पकड़े गए पुराना हमीदा के तीन युवकों को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। यह फैसला सेशन जज बिमलेश तंवर की कोर्ट ने सुनाया है। तीनों दोषियों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। करीब पौने दो साल तक कोर्ट में चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
यह था मामला
27 जुलाई 2017 को जीआरपी को सूचना मिली की रेलवे स्टेशन से पुराना हमीदा की तरफ जा रहे रास्ते पर कुछ युवक लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर जीआरपी ने दबिश देकर मौके से तीन युवकों को काबू किया था। आरोपी रेलवे स्टेशन से निकलने वाले यात्रियों को लूटने का प्लान बना रहे थे। आरोपियों की पहचान पुराना हमीदा निवासी आसीम, आशु और विष्णु गार्डन निवासी कवंलजीत के रूप में हुई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ तक लूट की योजना बनाने का केस दर्ज किया था तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है।