फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ओवरलोड व तेज रफ्तार का कहर : रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार बाप बेटे को कुचला, मौत

ओवरलोड व तेज रफ्तार का कहर : रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार बाप बेटे को कुचला, मौत

Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड व तेज रफ्तार का कहर : रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार बाप बेटे को कुचला, मौत
यमुनानगर। ओवरलोड का कहर बुधवार रात को सहारनपुर रोड पर फिर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक ने रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार बाप बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के गांव सरीरी निवासी इस्लाम (50) व उसका बेटा सलीम (21) बुधवार को रायपुर स्थित रिश्तेदारी में आए थे। रिश्तेदारी करने के बाद देर शाम वे अपने घर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। सहारनपुर रोड पर जब वे गांव मंडौली के पास पहुंचे तो रेत से भरा ट्रक तेज गति से आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए इस्लाम की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद इस्लाम व उसका बेटा सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। दोनों के शवों का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल से हुई शिनाख्त
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों ने उनकी शिनाख्त नहीं की। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के कपड़ों की तलाशी ली। उनके पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। जैसे ही परिजनों को दोनों बाप बेटे की मौत की सूचना मिली तो वे विलाप करने लगे। देर रात तक पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed