फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खुशी खुशी किया था बेटी को रूखस्त, अब खुशियां मातम में बदली

खुशी खुशी किया था बेटी को रूखस्त, अब खुशियां मातम में बदली

Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
खुशी खुशी किया था बेटी को रूखस्त, अब खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन
यमुनानगर। जिस बेटी को घर से खुशी खुशी डोली में बिठाकर रूखस्त किया था। वह उनसे कुछ घंटों बाद हमेशा के लिए दूर हो जाएगी सोचा नहीं था। उनकी खुशियों को ना जाने किसकी नजर लगी की घर में मातम छा गया। चीख की आवाजें सुनकर आसपास के लोग भी उस ओर दौड़ पड़े। यहां हादसे के बारे में पता चला तो वे भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।
यहां हुआ हादसा
हमीदा की हिना का निकाह लुधियाना के टिब्बा रोड के कृष्णा विहार कालोनी में रहने वाले अंजुम की रविवार सुबह घर से बैंड बाजे के साथ दुल्हन को लेने के लिए बारात निकली थी। खुद की गाड़ी होने के कारण अंजुम ने खुद ही गाड़ी चला रहा था। उसने हिना को अपने साथ वाली सीट पर बैठा लिया। बोलेरो में अंजुम की दोनों भाभियां हुस्न बानो और जहरीना जमाल के साथ-साथ भतीजा जमशेद आलम और अंजुम की साली रुखसाना भी थी। इसी दौरान गाड़ी आगे जा रही ढंढारी कलां एरिया में सोमवार सुबह सात बजे आगे जा रही कंबाइन से टकरा गई और दुल्हन समेत चार की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनकी हुई हादसे में मौत
दुल्हन हीना (22), उसकी जेठानी हुस्न बानो, जहरीना जमाल और दूल्हे अंजुम के भतीजे जमशेद आलम के रुप में हुई है। दूल्हे और उसकी साली रुखसाना की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed