{"_id":"5cc4af8bbdec22076100a175","slug":"15563939331836-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में भरकर यूपी ले जाए जा रहे थे 36 मवेशी कराए मुक्त, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैंटर में भरकर यूपी ले जाए जा रहे थे 36 मवेशी कराए मुक्त, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे 36 मवेशी कराए मुक्त, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मवेशियों को कैंटर में भरकर यूपी लेकर जा रहे 36 भैंसों व कटड़ियों को पुलिस ने मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गांव पालेवाला निवासी चेतन राणा ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा में शिफ्ट इंचार्ज के रूप में नौकरी करता है। 26 अप्रैल को वह टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान अंबाला की तरफ से एक कैंटर पहुंचा। कैंटर में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर की जांच की तो उसमे 36 मवेशी भरे हुए थे। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर मौके से आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैंटर चालक की पहचान उत्तर प्रदेश सहारनपुर के इस्लाम नगर निवासी सलीम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।