{"_id":"5cc4af84bdec22072841f253","slug":"15563939269-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर जारी, इनोवा कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार ड्राइवर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर जारी, इनोवा कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर जारी है। रोजाना सड़कों पर लोग हादसे का शिकार हो रहे है। शुक्रवार रात को भी रेलवे रोड पर जगाधरी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही इनोवा कार ने बाइक सवार टैक्सी चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार करीब पांच फीट उछला और कार के बोनट पर गिरा। बोनट से टकराने के बाद चालक उछलकर सड़क पर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
रात करीब दो बजे रिश्तेदारी से लौट रहा था चालक
ग्रीन पार्क रामपुरा निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके पास एक लड़का है। उसके पिता सुभाष चंद (63) टैक्सी कार चलाते थे। शुक्रवार को वो और उसके पिता सुभाष चंद व मेरा चाचा नरेंद्र शर्मा न्यू मार्केट में किसी परिचित से मिलने के लिये गये थे। देर रात करीब दो बजे वहां से घर लौट रहे थे। उसके पिता सुभाष चंद बाइक पर थे जबकि वो और उसके चाचा कार में थे। रेलवे रोड पर उसके पिता उनके आगे-आगे थे। जब उसके पिता सुभाष चंद रामपुरा मोड़ यमुनानगर से अपने घर ग्रीन पार्क रामपुरा के लिए मुढ़ने लगे उसी समय जगाधरी की तरफ से तेज रफ्तार इनोवा कार आई। आरोपी कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो करीब पांच फुट उछले। उछलकर पहले कार के बोनट के ऊपर गिरे और फिर सड़क पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने से उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी कार मौके पर छोड़ फरार हो गया। उसने अपने चाचा की मदद से अपने पिता को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की।
रोकता रहा बेटा, लेकिन नहीं माने सुभाष :
परिजनों ने बताया कि रात को सुभाष रिश्तेदारी में जाने के लिये तैयार हो रहे थे। उनके बेटे राहुल ने उन्हें मना किया लेकिन सुभाष नहीं माने। देर रात रिश्तेदारी से लौटते हुए हादसा हो गया। राहुल विलाप करते हुए बार बार यहीं बोले रहे थे कि उनके पिता ने उनका पालन पोषण किया। लेकिन अब वे अपने पिता को नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर रात को बेरोकटोक चलते है वाहन
शहर के बीच से निकल रहे रेलवे रोड पर दिन में भारी वाहनों पर प्रतिबंध है। लेकिन इसके बाद रेलवे रोड पर वाहन फर्राटा भरते है। रात 11 बजे के बाद रेलवे रोड पर वाहन चालकों की गति दो गुणी हो जाती है। इन वाहनों की गति पर ब्रेक लगाने वाला कोई नहीं होता।
हादसे की सूचना पर वे मौके पर गए थे। उस समय आरोपी कार चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी चालक की कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर इनोवा कार के अज्ञात चालक पर केस दर्जकर लिया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
- एसआई ओमबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।