फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ई दिशा केंद्र में एनओसी निकलवाने आए रिटायर्ड पुलिस कर्मी की जेब काट 15 हजार से भरा पर्स उड़ाया

ई दिशा केंद्र में एनओसी निकलवाने आए रिटायर्ड पुलिस कर्मी की जेब काट 15 हजार से भरा पर्स उड़ाया

Sat, 27 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ई दिशा केंद्र में एनओसी निकलवाने आए रिटायर्ड पुलिस कर्मी की जेब काट 15 हजार से भरा पर्स उड़ाया
यमुनानगर। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र (सरल केंद्र) में गाड़ी की एनओसी निकलवाने आए रिटायर्ड पुलिस कर्मी की अज्ञात युवक ने जेब काटकर पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 15 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। रिटायर्ड पुलिस कर्मी की जेब से पर्स निकलते हुए युवक केंद्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने रिटायर्ड कर्मी की शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी ईश्वर दास शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड है। 23 अप्रैल को करीब 12 बजे वह गाड़ी की एनओसी लेने के लिए ई-दिशा केंद्र (सरल केंद्र) जगाधरी में गया था। जहां पर उसने क्लर्क से एनओसी के बारे में पूछा। थोड़ी देर वहां खड़ा रहने के बाद क्लर्क ने उसको एनओसी दी। उस समय काउंटर के आगे छह-सात व्यक्ति खड़े थे। जिनमे चार युवक थे। एक लड़का वहां से जा चुका था। जब उसने एनओसी के कागजात अपने कमीज की दाहने वाली साइड की जेब में डालने लगा तो उसने देखा कि जेब से उसका पर्स गायब था। पर्स के अंदर करीब 15000 रुपये थे। इसके अलावा कुछ जरूरी कागजात थे। उसने ें ई दिशा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक अज्ञात युवक उसकी जेब से पर्स निकालकर जाता नजर आया। पुलिस ने मामले में ईश्वर दास शर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed