फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पीएमओ के प्रधान सचिव का नाम लेकर डीसी ऑफिस में कॉल कर युवती को नौकरी लगवाने की सिफारिश करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज

पीएमओ के प्रधान सचिव का नाम लेकर डीसी ऑफिस में कॉल कर युवती को नौकरी लगवाने की सिफारिश करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीएमओ के प्रधान सचिव का नाम लेकर डीसी ऑफिस में कॉल कर युवती को नौकरी लगवाने की सिफारिश करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर
प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव का नाम लेकर डीसी ऑफिस में फोन कर युवती को नौकरी पर रखने सिफारिश के मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। डीसी कैंप ऑफिस के क्लर्क रवींद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआइआर की है। रविंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को वह ड्यूटी पर था, इसी दौरान एक नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले ने कहा कि वह पीएम आफिस दिल्ली से बोल रहा है, उसने अपना नाम नृपेंद्र मिश्रा प्रधान सचिव बताया। फिर 13 मार्च को एक ओर नंबर के कॉल आई और उसने खुद को प्रधान सचिव का पीए आशीष बताया। उसने कहा कि जयता नाम की लड़की को नौकरी लगवाने के बारे में डीसी से बात करनी। रवींद्र ने डीसी को सारी बातों से अवगत कराया। डीसी ने फोन कॉल पर शक जताया और वापस फोन किया तो पता चला दोनों नंबर फर्जी है। जांच में दोनों नंबर विदेशी निकले।
बॉक्स
जिस युवती का नाम लिया, उसका ससुराल से चल रहा है झगड़ा
बताया जा रहा है कि जिस युवती को नौकरी लगवाने के लिए पीएमओ कार्यालय के नाम से फर्जी कॉल की गई। उस युवती का अपने ससुराल वालों से झगड़ा भी चल रहा है। इसी तरह के फर्जी कॉल करके ससुराल वालों को तंग किया गया। इतना ही नहीं ननद का रिश्ता छुड़वाने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस के हाथ खाली
डीसी के कार्यालय में इस तरह से फोन आने के मामले को लेकर पुलिस गंभीर नजर नहीं आ रही। पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर पाई है कि कॉल करने वाला शख्स कौन है और उसने कहां से कॉल की। जबकि पीएमओ का नाम लेने के बाद पुलिस को तुरंत एक्टिव हो जाना चाहिए था। इतना वक्त बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। नंबरों को ट्रेस आउट करने के लिए टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।-विजय कुमार, हुडा चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed