फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फेबरीकेशन ठेकेदार के घर में घुसकर पत्नी से गन प्वाइंट पर लूटे दो लाख, मोबाइल व सोने की चेन

फेबरीकेशन ठेकेदार के घर में घुसकर पत्नी से गन प्वाइंट पर लूटे दो लाख, मोबाइल व सोने की चेन

Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
फेबरीकेशन ठेकेदार के घर में घुसकर पत्नी से गन प्वाइंट पर लूटे दो लाख, मोबाइल व सोने की चेन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर।
शहर के पटेल नगर में फेबरीकेशन ठेकेदार के घर में बदमाशों ने उसकी पत्नी से गन प्वाइंट पर दो लाख रुपये, मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ठेकेदार की पत्नी के सिर में बट मार कर घायल कर दिया। जब उसके बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी दो फायर करके मौके से फरार हो गए। आरोपी मौके पर अपनी स्विफ्ट कार छोड़ गए। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर व पुलिस की कई टीमों ने मौके का मुआयना किया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
पटेल नगर निवासी अशोक कुमार यादव फैक्ट्रियों में फेबरीकेशन डालने के ठेकेदार है। अशोक कुमार की पत्नी मंजू ने बताया कि वे फरीदाबाद के रहने वाले है। मंगलवार को उसके पति अशोक कुमार काम के सिलसिले से फरीदाबाद गए हुए थे। रात करीब आठ बजे उनका पुराना नौकर सुमित उनके घर पर आया। उस समय घर पर वो, उसकी बेटी 18 वर्षीय बेटी दीपा, 15 वर्षीय बेटा सुमित था। नौकर ने उससे उसके पति के बारे में पूछा। जब उसने आरोपी नौकर को बताया कि उसका पति काम से फरीदाबाद गया हुआ है। घर पर केवल वे ही है। ये सुनते ही आरोपी नौकर घर से बाहर चला गया। नौकर के घर से बाहर जाते ही स्विफ्ट कार में सवार होकर तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए।
विज्ञापन

आरोपी घर के बाहर ही कार खड़ी कर घर में घुस गए। आते ही आरोपी युवकों ने पिस्टल उन पर तान दी और अलमारी की चाबी मांगने लगे। लेकिन उसने देने से मना कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर में पिस्टल का बट मार दिया और उसका मोबाइल व सोने की चेन छीन ली। बदमाशों ने अलमारी की चाबी लेकर वहां से करीब दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। तभी दीपा व सुमित ने शोर मचा दिया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने मौके पर दो फायर किए। शोर सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद आरोपी अपनी कार छोड़ मौके से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, शहर थाना प्रभारी रतन लाल, सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की और महिला के ब्यान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकर ने बताई बदमाशों को घर के हालात :
वारदात के बाद से आरोपी नौकर भी फरार चल रहा है। जिससे यह माना जा रहा है कि आरोपी नौकर बदमाशों के साथ ही मिला हुआ था। आरोपी ने ही बदमाशों को घर के अंदर की स्थिति के बारे में बताया। जिसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

वर्जन
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी नौकर का नामजद करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर लिया गया है। कार के नंबर व नौकर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- इंस्पेक्टर रतन लाल, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed