फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर फिर हादसा, टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे व्यक्ति के सिर पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौके पर तोड़ा दम

नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर फिर हादसा, टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे व्यक्ति के सिर पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौके पर तोड़ा दम

Wed, 27 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर फिर हादसा, टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे व्यक्ति के सिर पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौके पर तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर फिर हादसा हो गया। मात्र 11 माह में यह हाईवे 50 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। सबसे अधिक हादसे कैल से कलानौर बाईपास पर हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण बाईपास के लिंक मागों पर अंडरपास या ओवरब्रिज न होना रहा। जिसके चलते हादसे हो रहे है। इसी तरह सोमवार रात हाईवे पर हुए हादसे में करनाल के डेरा असंध निवासी बूटा सिंह की जान चली गई। हादसे के समय बूटा सिंह अपने साले व एक व्यक्ति के साथ बाइकों पर सवार होकर सहारनपुर के चुनेटीशेख स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर सुखपुरा चौक के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने पहले बूटा सिंह की बाइक में टक्कर मार कर गिराया। इसके बाद सड़क पर गिरे बूटा सिंह के सिर को कुचलता हुआ ट्रैक्टर आगे निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
कुरुक्षेत्र के बाहरी मोहल्ला निवासी बख्शीश सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। सहारनपुर के गांव चुनेटीशेख में उसका मासड़ परमजीत सिंह रहता है। सोमवार को उसका जीजा करनाल के डेरा असंध निवासी बूटा सिंह बाइक पर उसके घर आया हुआ था। वहां से एक बाइक पर उसका जीजा बूटा सिंह व दूसरी बाइक पर वो और कुरुक्षेत्र के कीर्तिनगर निवासी मुखत्यार सिंह उसके मासड़ परमजीत के घर चुनेटीशेख के लिए चले थे। बूटा सिंह अपनी बाइक पर हमारे आगे -आगे सामान्य गति से चल रहा था और वे अपनी बाइक पर चल रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर गांव सुखपुरा के पास पहुंचे तो अंबाला की तरफ से तेज गति से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली से बूटा सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बूटा सिंह सड़क पर गिर गया। उनके देखते ही देखते ट्रैक्टर बूटा सिंह के सिर के ऊपर से निकल गया। ट्रैक्टर से कुचले जाने पर बूटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


निर्माण के बाद 50 से अधिक जा चुकी जान
नवनिर्मित नेशनल हाइवे 344 बीते साल 25 अप्रैल को ट्रैफिक के लिए खोला था। तब से लेेकर अब तक हाइवे पर हुए हादसों में 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सबसे अधिक हादसे कैल कलानौर बाईपास पर हुए है। जिसका कारण आसपास के लोग लिंक मार्गों पर अंडर पास या ओवरब्रिज न होना मान रहे है। हालांकि आसपास के लोगों द्वारा कैल कलानौर बाईपास निर्माण के समय लिंक मार्गों पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग रखी थी। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया गया। जिसका खामियाजा अब लोगों को अपनी जान गवांकर चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिंक मार्गों की क्रॉसिंग पर हो रहे अधिकतर हादसे :
कैल से कलानौर बाईपास पर सबसे अधिक हादसे लिंक मार्गों की क्रॉसिंग पर हो रहे है। नेशनल हाइवे पर वाहन 80 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते है। ऐसे में लिंक मार्गों की क्रॉसिंग पर वाहन चालक ब्रेक नहीं लगाते। जिससे लिंक मार्ग और हाइवे से निकल रहे वाहन टकराते है।

यहां हो रहे हादसे :
दुसानी तिगरा लिंक रोड पर तिगरी चौक, करेहड़ा लिंक रोड पर करेहड़ा खुर्द चौक, खजूरी रोड पर करेहड़ा चौक, सुखपुरा के पास, भूत माजरा चौक, सुढल चौक व कैल के पास अधिक हादसे हो रहे है।


नेशनल हाईवे पर सुखपुरा के नजदीक हुए हादसे की सूचना पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- सुखबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed