{"_id":"5c9a7e04bdec22146c22407b","slug":"15536287609-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना कार में ना लाने पर शराबियों ने ढाबा मालिक को पीटा, सीसीटीवी में घटना कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना कार में ना लाने पर शराबियों ने ढाबा मालिक को पीटा, सीसीटीवी में घटना कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली। खाना कार में न लाने से नाराज शराब के नशे में तीन युवक ढाबा मालिक को पीटकर फरार हो गए। मारपीट की पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ढाबा मालिक ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत छछरौली थाने में शिकायत दर्ज करवाई और फुटेज भी सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेशनल हाईवे जगाधरी पांवटा साहिब रोड पर भीलपुरा के नजदीक बने सैनी ढाबे के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि रात लगभग दस बजे कुछ व्यक्ति कार में सवार होकर आए और कहा कि हमारे लिए खाना बनाकर कार में ले आओ। ढाबा मालिक ने कहा कि उनके पास स्टाफ की कमी है, इसलिए वे ढाबे में अंदर आकर खाना खा लें। इस पर नशे में युवकों ने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गई। ढाबा मालिक का आरोप है कि शराब के नशे में युवकों ने उसे बेल्ट से पीटा। ढाबे पर अकेला होने के चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। जाते हुए युवक जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
जांच अधिकारी राजेंद्र का कहना है कि ढाबे मालिक के साथ शराब पीकर मार पिटाई करने की शिकायत मिली है । मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।