फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव पीपली माजरा निवासी सतवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी टिब्बी बक्शीवाला कालका निवासी हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों बलबीर सिंह, कुलवंत कौर, गुरविंद्र सिंह, मिंकी, हिमाचल प्रदेश के गांव चिड़े निवासी सिंदर सिंह व अंजू तथा पंचकूला के गांव खेड़ा निवासी इशर शर्मा और अनु शर्मा ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed