फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दहेज के लिए पति की क्रूरता, प्रताड़ित करने के लिए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं

दहेज के लिए पति की क्रूरता, प्रताड़ित करने के लिए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं

Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पति की क्रूरता, प्रताड़ित करने के लिए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं
दहेज के लिए पति की क्रूरता, पीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

यमुनानगर।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जहां विवाहिता की पिटाई की। वहीं पति ने प्रताड़ित करने के लिए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में छछरौली की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2012 में असलम के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था, लेकिन शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति असलम दहेज के लिए परेशान तो करता ही था। वहीं उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाने शुरू कर दिए। इसका उसने कई बार विरोध भी किया, लेकिन फिर वह उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। उसने आरोप लगाया कि पति कहता था कि या तो हमारी डिमांड पूरी कर दो या ऐसे ही प्रताड़ित करेंगे। जिसके चलते वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों रहमत अली, इकराम व सहनाज ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-छछरौली की महिला ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ता की शिकायत दी थी। उसका आरोप था कि पति भी उसके साथ गलत हरकत करता है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पूनम, जांच अधिकारी, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed