फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक घायल और तीन पर केस

ंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक घायल और तीन पर केस

Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक घायल और तीन पर केस
रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव जुड्डा जाटान में रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में जुड्डा जाटान निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही सीताराम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय अन्य लोगों ने मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद भी उससे रंजिश रखने लगा। वह गांव में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान सीताराम ने अपनी पत्नी रेखा रानी तथा लड़के हरभजन के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वे उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed