फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अनियंत्रित होकर पलटी पॉपलर की कुट्टी से भरी ट्रॉली, 20 घंटे तक दबे रहने से दो युवकों की मौत

अनियंत्रित होकर पलटी पॉपलर की कुट्टी से भरी ट्रॉली, 20 घंटे तक दबे रहने से दो युवकों की मौत

Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी पॉपलर की कुट्टी से भरी ट्रॉली, 20 घंटे तक दबे रहने से दो युवकों की मौत
शुक्रवार शाम को पलटी ट्रॉली से कुट्टी भरते समय निकले दो शव
विज्ञापन

पॉपलर की कुट्टी से भरी ट्रॉली पलटी, 20 घंटे तक दबे रहने से दो युवकों की मौत
फैक्टरी से छुट्टी कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे दोनों युवक
यमुना नदी पुल के पास नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुना नदी के पुल के पास नेशनल हाइवे पर पॉपलर की कुट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर ओवरटेक कर रहे बाइक सवार दो युवकों पर पलट गई। हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। हादसे के समय किसी ने दोनों युवकों को ट्रॉली के नीचे दबते हुए नहीं देखा। शनिवार शाम को जब पलटी हुई ट्रॉली की कुट्टी को दूसरी ट्रॉली में भरने लगे तो दोनों युवकों के शव दबे हुए मिले। बताया जा रहा है कि दोनों युवक करीब 20 घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। मृतकों के पास से मिले मोबाइलों के आधार पर उनकी शिनाख्त यूपी के सहारनपुर जिले के गांव रामपुर निवासी राहुल (22) व बडोली निवासी सन्नी (21) के रूप में हुई। दोनों युवक पांसरा क्षेत्र में स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते थे और फैक्टरी से छुट्टी कर देर शाम घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार को दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बॉक्स
ओवरलोड भरी हुई थी ट्रॉली :जिस समय हादसा हुआ उस समय दोनों बाइक सवार युवक यमुनानगर से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। जबकि पॉपलर की कुट्टी से भरी ट्रॉली सहारनपुर की तरफ से आ रही थी। ट्रॉली में कुट्टी ओवरलोड भरी हुई थी। जैसे ही यमुना नदी पुल क्रॉस कर सहारनपुर रोड पर आई तो ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। अभी तक ट्रॉली के पलटने का कारण ओवरलोड बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
कई घंटे लगा रहा जाम, ट्रैक्टर हटाया लेकिन ट्रॉली नहीं उठाई :
हादसा शुक्रवार रात को 10 बजे के बाद का बताया जा रहा है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। जाम खोलने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान ट्रॉली में लगे ट्रैक्टर को हटाकर रास्ता बनाया गया। जिससे जाम खोला गया। लेकिन पुलिस व अन्य लोगों ने ट्रॉली के नीचे किसी के दबे होने का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
20 घंटे बाद कुट्टी हटाई तो शव देख अचंभित हुए लोग :
हादसे के लगभग 20 घंटे बाद पलटी हुई ट्रॉली की कुट्टी को दूसरी ट्रॉली में भरा गया। जब ट्रॉली में आधी से अधिक कुट्टी भर दी गई तो मजदूरों ने बाइक को दबा हुआ देखा। इसके बाद मजदूरों ने जल्दी से कुट्टी को हटाया तो उसके बाइक पर ही दोनों युवक दबे हुए थे।
बॉक्स
चालक को भी नहीं लगा पता :
ट्रॉली पलटने के बाद चालक को भी ट्रॉली के नीचे बाइक सवारों के दबे होने का पता नहीं चल पाया। इसके अलावा हादसे के बाद लोगों को भी बाइक सवारों के बारे में पता नहीं चल पाया।
हादसे के दौरान हलकी बारिश होने के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों की संख्या कम थी। हादसे के बाद कुछ लोग रूके।
बॉक्स
रातभर इंतजार करते रहे परिजन :
उधर, गांव रामपुर निवासी राहुल व बडोली निवासी सन्नी के परिजन रातभर उनका इंतजार करते रहे। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किए, लेकिन उनके नंबर नहीं मिले। रातभर इंतजार करने के बाद परिजन सुबह उनकी तलाश में निकले। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। देर शाम को परिजनों को उनकी मौत होने की खबर पुलिस ने दी। जिसके बाद परिजनों ने देर रात अस्पताल आकर उनकी शिनाख्त की।
बॉक्स
ओवरलोड से पहले भी जा चुकी है कई लोगों की जान :
ओवरलोड के चलते जिले में पहले भी कई हादसे हो चुके है। जिसमें लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन ओवरलोड रोकने के नाम पर पुलिस व प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई करने तक ही निर्भर है। आंकड़ों के हिसाब से बीत दो माह में सड़क हादसों में 15 लोगों से अधिक की जान जा चुकी है। जिनमें से आधा दर्जन लोगों की मौत का कारण ओवरलोड है।

वर्जन
शनिवार शाम करीब छह बजे पलटी हुई ट्रॉली से कुट्टी भरते हुए बाइक सवार दो युवकों के दबे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया। हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। रविवार को दोनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम करवाए जाएंगे।
- कुशलपाल, इंचार्ज, कलानौर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed