{"_id":"5c797e8abdec220c2959f054","slug":"155146622017-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिता पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप
मां की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपी भी की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है।
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को घर पर सोई हुई थी। रात को उसे उसकी 14 वर्षीय लड़की की रोने की आवाज सुनाई दी। रोने की आवाज सुनकर जब नींद से जाग गई। उसने जब बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका पिता उसके साथ अकेले में अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। आरोपी ने अब भी उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, एएसआई कमला रानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।