फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरियों व तलवारों से हमला कर ड्राइवर की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार

सरियों व तलवारों से हमला कर ड्राइवर की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरियों व तलवारों से हमला कर ड्राइवर की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार
ड्राइवर की हत्या करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुख्य आरोपी विशू राणा का भाई है पकड़ा गया आरोपी विक्की
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया, मामले में अभी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
18 फरवरी को चांदपुर में तलवारों व राड से हमला कर किया था ड्राइवर को घायल, पीजीआई में हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चांदपुर में सरियों व तलवार से ड्राइवर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईटीआई के नजदीक से देसी पिस्टल के साथ काबू किया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी विक्की राणा मुख्य आरोपी विशू राणा का भाई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। मामले में मुख्य आरोपी विशु राणा सहित तीन आरोपी पहले से ही पुलिस गिरफ्त में है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
सीआईए-वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध हथियार के साथ एक युवक आईटीआई के पास घूम रहा है। एएसआई जसबीर के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने यहां युवक को संदिग्ध हालात में घूमते देखा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। लेकिन आरोपी पुलिस को देख घबरा गया और छुटने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व जिंदा राउंड बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान लक्ष्मी गार्डन निवासी विक्की राणा के नाम से हुई। आरोपी 18 फरवरी को चांदपुर में हुई ड्राइवर की हत्या के मुख्य आरोपी विशू राणा का भाई है। वारदात में आरोपी विक्की राणा भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
मारपीट व एनडीपीएस के चार केस है दर्ज :
इंचार्ज महावीर ने बताया कि आरोपी विक्की राणा ने 18 फरवरी को चांदपुर में हुई ड्राइवर की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने पूछताद में बताया किचांदपुर मोड़ पर फर्कपुर में रह रहे देहरादून निवासी असलम से उनका नशीले पदार्थों को लेकर पैसे के लेनदेन था। असलम नशे का आदि था और उनसे स्मैक लेता था। जिसके आरोपी ने लगभग 50 हजार रुपये उन्हे देने थी। पैसे न देने पर उन्होंने उससे मारपीट की थी। जान से मारने का उनका इरादा नहीं था। केवल सबख सिखाना था। इंचार्ज महावीर ने बताया कि आरोपी पर पहले चार केस दर्ज है। जिसमें मारपीट व एनडीपीएस एक्ट के केस है। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मामला :
मूल रूप से देहरादून के आईएसबीटी निवासी असलम (35) फर्कपुर में अनु नाम के व्यक्ति की कार पर ड्राइवर लगा हुआ था। 18 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे वह कमानी चौक से लक्ष्मी गार्डन की तरफ जा रहा था। जब वह चांदपुर में सरकारी स्कूल के नजदीक पहुंचा तो उस पर छह-सात युवकों ने तलवारों व सरिये से हमला कर दिया। हमलावरों ने असलम को बुरी तरह से काटा था। खून से लथपथ हो वह बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद एक आरोपी ने पत्थर से उसकी टांगों पर भी वार किया था। हमलावरों ने इस कदर असलम पर हमला किया था कि जिससे वह उठ ना सके। असलम ने बयान देते हुए विशू का नाम बताया था। साथ ही उसकी जेब से 14 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डाक्टर के मुताबिक असलम के शरीर पर 13 जगह चोट लगी थी। टांग सहित चार फ्रैक्चर भी आये थे। पुलिस ने मामले में विशू का नामजद करते हुए पांच छह अन्य पर हत्या व लूट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया हुआ था। मामले में अभी तक विशू राणा, गांव गलौली निवासी विवेक, मेहरमपुर निवासी संदीप व लक्ष्मी गार्डन निवासी विक्की राणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी भी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
फोटो नंबर 7
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed