फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूर्व डिप्टी स्पीकर के बाग में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड फौजी के पोते का शव

पूर्व डिप्टी स्पीकर के बाग में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड फौजी के पोते का शव

Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी स्पीकर के बाग में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड फौजी के पोते का शव

विज्ञापन
पूर्व डिप्टी स्पीकर के बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव
- नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, दादा बोला
- कुछ साल पहले मृतक के पिता व मां की हो चुकी थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद।
पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान के किशनपुरा स्थित आम के बाग में रिटायर्ड फौजी के पोते का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर खिजराबाद पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बाबा रिटायर्ड फौजी रामचंद्र ने बताया कि उसका बेटे और बहू की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसके दोनों बेटों का पालन पोषण वह करता था। उसके बेटे का बड़ा लड़का राजीव उर्फ बंटी (25) नशे का आदी था। थोड़ी बहुत मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। रामचंद्र ने बताया कि बुधवार ने बताया कि सुबह गांव वालों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उसका बड़ा पौत्र गांव में स्थित आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर वे मौके पर गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
लगी हुई थी नशे से लत, घर में करता था झगड़ा :
रिटायर्ड फौजी रामचंद्र ने बताया कि उसके पुत्र व पुत्रवधु की मौत के बाद उनके दोनों बेटों की परवरिश वह अपनी पेंशन से कर रहा था। कुछ साल से गांव में फैले नशे ने उसके पोतों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वे नशे के आदि हो गए। ना तो वे कोई काम करते थे और घर में भी झगड़े का माहौल रहता था। रामचंद्र ने बताया कि जब भी वे नशा करके घर में आता था तो घर में झगड़ा करता था और बार बार समझाने के बाद भी नशा छोड़ने को तैयार नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि शराब के नशे में ही उसके पोते ने फंदे पर लटका सुसाइड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नशे से उजड़ रहे परिवार :
जिले के युवा नशे की गिरफ्त में है। नशा कर जहां कुछ लोग वाहन चलाते हुए हादसों का शिकार हो रहे है। वहीं कुछ नशे में फंदों पर झूल रहे है। नशा करने से किसी का जवान बेटा अपनी जान खो रहा है तो किसी का पति। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक नशा करने के बाद युवा अपने होश खो बैठता है। जिसके बाद वह गलत कदम उठाता है। बीते दो माह में हुए हादसों में दस लोगों की मौत का असली नशे में ड्राइविंग करने से हादसा होना बताया जा रहा है। वहीं तीन ऐसे लोगों के शव बरामद किए, जिन्होंने रात को शराब का अधिक सेवन किया। सुबह किसी नाली या सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले। इसी तरह तीन माह में तीन लोगों ने शराब का सेवन करने के बाद सुसाइड किया।

वर्जन
किशनपुरा गांव में पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान के बाग में किसी युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। सूचना पर वे मौके पर गए थे और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। जिससे सुसाइड करने के कारणों का पता चल सके। युवक नशे का आदि था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
- रतन लाल, एसएचओ, थाना खिजराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed