फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लड़की की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने सिटी थाने में किसा प्रदर्शन

लड़की की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने सिटी थाने में किसा प्रदर्शन

Sun, 17 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
लड़की की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने सिटी थाने में किसा प्रदर्शन

विज्ञापन
लड़की की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने सिटी थाने में किया प्रदर्शन
बोले-सबूत होने के बावजूद गिरफ्तारी में ढील बरत रही पुलिस
जहर देने वाले युवक की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उतरेंगे सड़कों पर
एसएचओ बोले, आज ही संभाला चार्ज, फाइल देख लूं, फिर की जाएगी कार्रवाई
-भाकियू व बसपा आई परिवार के साथ, आरोपी की गिरफ्तारी की रखी मांग
-12 फरवरी को जहरीला पदार्थ खाने से हुई बीए फाइनल की छात्रा की मौत का मामला।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
पांच दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने से हुई बीए फाइनल ईयर की छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले में नामजद आरोपी पूर्व सरपंच के बेटे मोहित उर्फ मोगली की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण शनिवार को दूसरी बार परिजनों के साथ शहर थाना पहुंचे। परिजनों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन व बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी साथ आए। उन्होंने सिटी एसएचओ से बातचीत कर मामले में नामजद आरोपी मोहित उर्फ मोगली को गिरफ्तार करने की मांग रखी। परिजनों ने कहा कि बेटी के द्वारा आरोपी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराने का लिखित सबूत रजिस्टर पुलिस के पास है। जिसमें उसकी बेटी ने मरने से पहले लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेवार मोहित उर्फ मोगली है। इसके अलावा निजी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद है। अस्पताल में मौजूद वो लोग भी सबूत है, जिन्होंने आरोपी को उसकी बेटी को स्ट्रेचर पर छोड़ भागते हुए देखा है। इतने सबूत होने के बावजूद पुलिस आरोपी गिरफ्तारी में ढील बरत रही है। पुलिस द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने सिटी थाने के बाहर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नामजद को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। एसएचओ नवीन सिंधू ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें अभी चार्ज संभाला है। उनके केस की फाइल उन्होंने पढ़ ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाक्स
सीसीटीवी फुटेज तो ले पुलिस, ये है अहम सबूत :
थाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 12 फरवरी को आरोपी मोहित उर्फ मोगली अपने अन्य साथियों को साथ छात्रा को सबसे पहले ट्रैफिक थाना के नजदीक स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। इसके बाद आरोपी कन्हैया चौक के नजदीक दूसरे निजी अस्पताल ले गए थे। जहां आरोपी अस्पताल के बाहर ही छात्रा को स्ट्रेचर पर छोड़ फरार हो गए। यदि उनमें सच्चाई होती तो वे वहां से नहीं भागते। उन्होंने कहा कि पुलिस को इन दोनों अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज लेनी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्रा को गंभीर हालत में छोड़ वहां से फरार होते कैद हुए। सीसीटीवी फुटेज पुलिस जांच के लिए अहम सबूत है। पुलिस को फुटेज लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा न हो कि बाद में फुटेज ना मिले।
विज्ञापन

बॉक्स
युवक की शादी से हुआ था विवाद :
शहर के एक कॉलेज की बीए फाइनल की छात्रा ने 12 फरवरी की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों का आरोप था कि गांव के ही पूर्व सरपंच के लड़के ने उनकी लड़की को जहरीला पदार्थ खिलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गए। छात्रा के फोन से किसी युवक ने उसके परिजनों के पास फोन किया। तब परिजन किसी काम से बाड़ीमाजरा आए हुए थे। फोन सुनते ही वे निजी अस्पताल में पहुंचे थे। जहां से आरोपी युवक छात्रा को छोड़कर फरार हो गया था। छात्रा के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का कहना था कि आरोपी युवक की उनकी बेटी के साथ दोस्ती थी। तीन दिन पहले आरोपी युवक की शादी हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक उसकी बेटी से मिलने शहर पहुंचा। मृतका की मां का कहना था कि जब वे अपनी बेटी के पास पहुंचे तो उसकी बेटी ने उसे बोला कि मोगली ने उसे जहर दिया और उसे यहां छोड़कर चला गया। पुलिस ने मामले में आरोपी मोहित उर्फ मोगली के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मैं अभी ट्रांसफर होकर यहां आया हूं। इस केस से संबंधित कुछ लोग उनसे मिले थे। जांच अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के लिए अस्पताल को पत्र लिखा गया है। जिसके बाद फुटेज ली जाएगी। इस मामले में उनके स्तर पर कोई ढिलाई नहीं है। आरोपी से गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गांव में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नवीन सिंधू, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो : 24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed