फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पूर्व विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, ऑटो चालक को लगी गोली

पूर्व विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, ऑटो चालक को लगी गोली

Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, ऑटो चालक को लगी गोली

विज्ञापन
पूर्व विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग कर भागे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। वर्कशॉप रोड पर कमानी चौक के पास वीरवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार युवकों ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे दिलराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वो इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन फायरिंग के दौरान सड़क किनारे खड़े एक ऑटो चालक के कंधे में गोली जा लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे आइसीयू में रखा गया है।सिटी थाना पुलिस ने दिलराज की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक के भाई राजेंद्र पर जून 2017 में भी जानलेवा हमला हुआ था। उसे पैर में गोली लगी थी। आरोप है कि यह हमला भी उसी रंजिश के चलते करवाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिलराज ने बताया कि वह खाने का सामान लेने के लिए वर्कशॉप रोड पर गए थे। जब वह खाना लेकर अपनी इनोवा कार से घर की तरफ जा रहा था, तब कमानी चौक पर रेडलाइट पर वो खड़ा हो गए। वहां जाम भी लगा हुआ था। तभी विपरीत दिशा से एक बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और इनमें से एक युवक ने बंदूक निकाल कर उन पर फायरिंग कर दी। गोली से बचने के लिए वह नीचे झुक गए और उसने तुरंत गाड़ी गाड़ी चला दी और डिवाइडर पर टकराते हुए आगे निकल गए। हमलावर कई राउंड फायरिंग करने के बाद वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीर गाड़ी के पास आएं तब वह बाहर निकले। हालांकि इस दौरान सड़क किनारे खड़े एक चालक को कंधे में गोली लग गई।
विज्ञापन

टायर खरीदने आया था धर्मपाल
ऑटो चालक अमरपुरी कॉलोनी निवासी धर्मपाल टायर खरीदने के लिए शोरूम पर आया था और वह अपने ऑटो के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक एक गोली उसके कंधे पर लग गई और वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग होते ही इलाके हड़कंप मच गया और जिसे जहां जगह मिली वहीं पर छिप गया। हमलावरों के जाने के बाद भी आसपास मौजूद लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार हो गई क्षतिग्रस्त
फायरिंग होते ही दिलराज होश खो बैठा और उसकी कार अनियंत्रित हो गई। वह कई बार डिवाइडर से भी टकरा गई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गोली लगने की वजह से कार के शीशे भी टूट गए हैं।
डेढ़ साल पहले पूर्व विधायक के भाई पर हुआ था हमला
-जून 2017 में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई और दिलराज के ताऊ राजेंद्र उर्फ राजा और उसके पार्टनर पर हुडा सेक्टर-17 के कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ था। तब राजेंद्र के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में काला राणा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पीड़ित पक्ष ने इस ताजा हमले को भी इसी का नतीजा बताया है।

-फायरिंग की सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। एक ऑटो चालक को कंधे पर गोली लगी है। अभी उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं। पीड़ित युवक की शिकायत ले लगी गई। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।-नरेंद्र राणा, सिटी यमुनानगर थाना एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed