फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार में अगवा कर पीट किया अधमरा, फिर सड़क किनारे फेंक गए बदमाश

कार में अगवा कर पीट किया अधमरा, फिर सड़क किनारे फेंक गए बदमाश

Tue, 29 Jan 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
कार में अगवा कर पीट किया अधमरा, फिर सड़क किनारे फेंक गए बदमाश

विज्ञापन
कार में अगवा कर पीट किया अधमरा, फिर हाइवे किनारे फेंक गए बदमाश
युवक को फेंकते हुए सीसीटीवी में कैद हुई कार, अंधेरे में नहीं दिखाई दिया नंबर व आरोपी
अचेत हालत में पड़ा हुआ था खून से लथपथ युवक, सिर में थे चोटों के निशान
निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया युवक, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्जअमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर रविवार की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने रादौर की दीपक कालोनी के एक युवक को स्विफ्ट कार से अगवा कर लिया। आरोपियों ने कार के अंदर की युवक के साथ बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। अचेत हालत में आरोपी युवक को मरा समझकर कालोनी के पास स्थित पूनिया ऑटोमोबाइल के आगे फेंक फरार हो गए। युवक को कार से सड़क किनारे फैंकने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर सोमवार को उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बॉक्स
मारपीट से आधा घंटे पहले कुरुक्षेत्र से लौटा था सोनू :
रादौर की दीपक कालोनी निवासी सोनू (28) पहले डीजे का काम करता था। लेकिन अब वह पेंट का करता है। कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र अपने दोस्त के पास गया था। रात करीब आठ बजे वह घर लौटा। इसके बाद खाना खाने के बाद वह रजाई लेकर लेट गया। लेकिन साढ़े आठ बजे वह अचानक उठ कर बाहर चला गया। लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया। वह उसे देखने के लिए बाहर गए तो वह बेसुध हालत में सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे किनारे उनकी कॉलोनी के पास ही पुनिया ऑटोमोबाइल के आगे पड़ा हुआ था। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
कार से फेंकते हुए सीसीटीवी में कैद हुई वारदात :
दीपक कालोनी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। फुटेज में करीब साढ़े आठ बजे सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाइवे पर एक स्विफ्ट कार आती है। जो उसके बेटे को खून से लथपथ अवस्था में कार से हाइवे किनारे फेंक कर जाती है। उनका आरोप है कि जब उसका बेटा सोनू घूमने के लिए एक सर्विस स्टेशन पर गया था। उसी दौरान अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर सोनू का अधमरा कर कार से नीचे फेंककर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
2014 में हुई थी शादी :
परिजनों ने बताया कि सोनू की वर्ष 2014 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पास पांच व दो साल की दो बेटियां है। 24 घंटे से सोनू को होश नहीं आया। वह अचेत हालत में है। ये हालात देखकर परिजनों की आंखें भरी हुई है।

वर्जन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है। घायल युवक सोनू की हालत गंभीर होने के कारण वह अभी ब्यान नहीं हो पाए है। युवक के बयानों लेने के बाद ही रंजिश व आरोपियों के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
रमेशचंद कादियान, एसएचओ, थाना रादौर।
फोटो : 24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed