फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कर्जदारों से परेशान होकर दंपति दस साल के बेटे व आठ साल की बेटी के साथ लापता

कर्जदारों से परेशान होकर दंपति दस साल के बेटे व आठ साल की बेटी के साथ लापता

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कर्जदारों से परेशान होकर दंपति दस साल के बेटे व आठ साल की बेटी के साथ लापता

विज्ञापन
लेनदेन से परेशान होकर दंपति दस साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ लापता
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। माडल टाउन से एक व्यक्ति अपने दस साल के बेटे, आठ साल की बेटी और पत्नी के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गया। घटना 16 जनवरी की है। लेकिन तीन दिन से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब उसके नंबर पर संपर्क किया तो उसका नंबर बंद आया। जिसके बाद लापता व्यक्ति के पिता ने शिकायत पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पैसे के लेनदेन से परेशान था। जिससे परेशान होकर वह परिवार समेत लापता हो गया।
माडल कॉलोनी निवासी हरीश चंद्र ने बताया कि उसके पास तीन लड़कियां व एक लड़का है। उसका लड़का दीपक शादीशुदा है। 16 जनवरी को दीपक अपनी पत्नी कोमल व अपने दस साल के बेटे हर्ष व आठ साल की बेटी मेघा को अपने साथ लेकर गया था। लेकिन उसके बाद आज तक वापस नहीं आया है। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश कर ली है, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। उसके लड़के दीपक का फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र मसीह का कहना है कि लापता हुए व्यक्ति व उसके परिवार की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में पैसे के लेनदेन से परेशान होकर व्यक्ति कहीं लापता हुआ है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed