फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पैसे के लेनदेन को लेकर कुल्हाड़ी से काट व्यक्ति को गेहूं के खेतों में फेंका, पीजीआई रेफर

पैसे के लेनदेन को लेकर कुल्हाड़ी से काट व्यक्ति को गेहूं के खेतों में फेंका, पीजीआई रेफर

Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर कुल्हाड़ी से काट व्यक्ति को गेहूं के खेतों में फेंका, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर कुल्हाड़ी से काट व्यक्ति को गेहूं के खेतों में फेंका, पीजीआई रेफर
बुड़िया से कव्वाली गाने के लिए खजूरी में आया था व्यक्ति, नागल के पास खेतों में बेहोशी की हालत में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। बुड़िया से कव्वाली गाने खजूरी में आए व्यक्ति को कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से हमला कर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में व्यक्ति गांव नागल में आवर्धन नहर की पटरी के पास गेहूं के खेतों में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को गेहूं के खेत में पड़े देख उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजनों ने नाहरपुर निवासी एक व्यक्ति पर पैसे के लेनदेन को लेकर हमला करने का आरोप लगाया है।
बुड़िया निवासी रोबिन ने बताया कि उसका पिता खुर्शीद कव्वाली गाने का काम करता है। शनिवार शाम को आदरीश के साथ गांव खजूरी में कव्वाली गाने गया था। सुबह तक घर नहीं आया। पुलिस ने फोन करके बताया कि उनका पिता अस्पताल में है। वहां पर आकर देखा तो उनके सिर और मुंह पर चोट थी। उन्होंने बताया कि कव्वाली के बाद वह मोपेड पर अपनी रिश्तेदारी में गांव नाहरपुर आया था। घायल व्यक्ति के परिजनों ने मामले को लेकर गांव नाहरपुर निवासी व्यक्ति पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वर्जन
थाना जठलाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पृथ्वीसिंह ने बताया कि पुलिस घायल व्यक्ति के होश में आने के बाद उसके ब्यान लेकर आगामी कार्रवाई करेगी। अभी घायल के परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर हमला किए जाने के आरोप लगाए गए है। पुलिस इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 31 व 32
इनसर्ट
दर्जनभर युवकों ने रॉड और तलवार से हमला कर दुकानदार को किया घायल
यमुनानगर। शादीपुर में एक दर्जन युवकों ने एक युवक पर तलवार और रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शादीपुर निवासी इमरान ने बताया कि उसका बेटा शहजाद एक कपड़े की दुकान पर बैठा था। तभी वहां बैंक कॉलोनी निवासी दीपक अपने साथियों के साथ पहुंच गया। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने उसके बेटे पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान दुकान पर भी तोड़फोड़ की। हमला करने वाले उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में लगी है।

इनसर्ट
लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने की थी रंजिश, पार्क में बैठे युवक को पीटा
यमुनानगर। चांदपुर निवासी रोहित पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वह शास्त्री पार्क में बैठा था। रोहित ने बताया कि उनके पड़ोस में हेयर सैलून है। गली से जा रही एक लडक़ी को सैलून संचालक ने छेड़ा तो उसने अपने दोस्त के साथ इसका विरोध किया। तब मामला निपट गया था। इसी के चलते ही उस पर शास्त्री पार्क में हमला किया। आरोप है कि उसकी वीडियो भी बनाई। हमले में उसे काफी चोट लगी। उसका इलाज चल रहा है। शहर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed