फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकान में जा घुसी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकान में जा घुसी

Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकान में जा घुसी
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर दुकान में जा घुसी
विज्ञापन

खिजराबाद। खिजरी रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। उसके बाद असंतुलित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जब गाड़ी दुकान में घुसी उस समय वहां कोई नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार नशे में थे। खिजराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को दुकान से बाहर खींचवाया। हालांकि पुलिस आने से पहले ही कार सवार मौके से भाग चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जैसे ही बाजार रोड के करीब पहुंची तो सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी । प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों घायल अराइयांवाला गांव के रहने वाले हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी असंतुलित होकर सामने ही कुलवंत सिंह की दुकान में जा घुसी। स्कॉर्पियो के घुसने और दीवार तोड़ने की आवाज के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मुश्किल से गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। कुलवंत सिंह ने बताया कि कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे मकान में दरार आ गई। उनका मकान और दुकान किसी वक्त भी गिर सकता है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस को तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। अगर यह हादसा मेन बाजार के पास होता भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होता तो काफी ज्यादा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

वर्जन
इस बारे में खिजराबाद थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि अभी तक किसी की शिकायत नहीं आई है। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी को थाने में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed