{"_id":"5c3ce8a7bdec22736060349c","slug":"154749571520-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने करनाल से आए बीएससी के छात्र का झपटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर देने करनाल से आए बीएससी के छात्र का झपटा मोबाइल
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में पेपर देने के लिए आए बीएससी के छात्र का बाइक सवार दो युवक मोबाइल झपट ले गए। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
करनाल के गांव संगोही निवासी शंटी ने बताया कि वह बीएससी स्पोटर्स का छात्र है। बीती 08 दिसंबर को वह बीएससी स्पोर्टस का एनोटोमी का पेपर देने के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज में आया था। जब वह बस स्टैंड से बाहर निकला तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से बाइक की गति तेज कर फरार हो गए। उसने शोर मचाया और आरोपियों को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।