फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कैंसर के चंगुल में फंसा टिब्डीयो गांव, एक साल में छह की मौत से दहशत

कैंसर के चंगुल में फंसा टिब्डीयो गांव, एक साल में छह की मौत से दहशत

Thu, 03 Jan 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
कैंसर के चंगुल में फंसा टिब्डीयो गांव, एक साल में छह की मौत से दहशत
कैंसर के चंगुल में फंसा टिब्डीयो गांव
विज्ञापन


कौशिक खान
यमुनानगर । शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसें छोटे से गांव टिब्डीयों और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों लोग मौत की आहट से दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। इस गांव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने दस्तक दी है। ग्रामीण असलम, सत्तार, शकील, नूर हसन, इस्लाम, अनवर, साजिद, आलिम ने बताया कि टिब्डीयो गांव में 80 घर हैं और कुल आबादी 500 है। पेयजल में कोई दिक्कत है या फिर कोई वजह यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि गांव में शराब और धूम्रपान का सेवन भी नहीं किया जाता। ऐसे में कैंसर की संभावना केवल पर्यावरण या फिर पेयजल से ही बन सकती है। अभी तक पानी की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की और से सैंपल नहीं भरे गए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि कैं सर के कारण छह लोगों की मौत हुई है। जबकि इतने ही लोग इस गंभीर बीमारी के लक्षण से पीड़ित बताएं जा रहे हैं।
बॉक्स
इनकी हो चुकी है मौत
55 साल के लहूदीन, 60 साल के लालदीन, 62 साल के रहमदीन, 52 साल के मीनू, 32 साल के असलम और 40 साल के लहूदीन की एक साल के दौरान मौत हो चुकी है।

वर्जन
जिले में कैंसर की समस्या बढ़ रही है। पेशेंट बढ़ने की कई वजह हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की मॉनिटरिंग करती है और उनका इलाज सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। समय-समय पर पेयजल की जांच भी करवाई जाती है। मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाता है। वहीं सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विजय दहिया, चिकित्सा अधीक्षक
वर्जन
-इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि समस्या बहुत ही गंभीर है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था, अब जानकारी मिली है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और कारणों का पता लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर 16
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed