{"_id":"5c291f98bdec2257171e8669","slug":"15461989671516-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों 16 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों 16 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 16 पर एफआईआर दर्ज
यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग तीन स्थानों से विवाहित महिलाओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर उनके ससुराल पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुराना हमीदा कालोनी निवासी लक्ष्मी ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी विकास नगर चंडीगढ़ निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों बिल्लो, अनिल कुमार, संतोष, काजल, पूनम, रजनी व तान्या ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, चंदाखेड़ी निवासी मंजू देवी ने बताया कि उसकी शादी जिला अंबाला के गांव कड़ासन नरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य नायब सिंह, कुलविंद्र कौर, सतविंद्र सिंह व गुरप्रीत कौर खुश नहीं थे। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहीं, शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर कपूरथला पंजाब निवासी वीरेंद्र कुमार, आरती व राणों ने हरबंस पुरा कालोनी निवासी मीनाक्षी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।