{"_id":"5c0c156cbdec22417914905a","slug":"15442958286-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले महिला को धक्का देकर पर्स झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले महिला को धक्का देकर पर्स झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को धक्का देकर पर्स झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। तीन दिन पहले कृष्णा कॉलोनी में बैंक से नगदी निकलाकर लौट रही महिला का पर्स झपटने वाले आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टी प्वाइंट ससौली रोड पर वारदात की फिराक में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि टी प्वाइंट ससौली के पास एक युवक वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर एएसआई अनिल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने मौके जाकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी शिनाख्त मॉर्डन कॉलोनी निवासी जतिन के नाम से हुई। इंचार्ज जयपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पांच दिसंबर को कृष्णा कालोनी निवासी रविंद्र कुमारी का पर्स झपटने की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। रविंद्र कुमार आईटीआई के पास बैंक में आठ हजार रुपये निकलवाने आई थी। करीब तीन हजार की नकदी पहले से उसके पर्स थी। जब वह बैंक से पैदल घर लौट रही थी तो आरोपी ने उसे धक्का देकर पर्स झपट लिया था। आरोपी एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।