{"_id":"5c018b29bdec2241c0593f38","slug":"154360507720-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के साथ बढ़ रही चोरी की वारदातें, फैक्टरी व दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड के साथ बढ़ रही चोरी की वारदातें, फैक्टरी व दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के साथ बढ़ रही चोरी की वारदातें, फैक्टरी और दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
यमुनानगर। ठंड शुरू होते हुए जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। रोजाना कहीं न कहीं सूने घरों, दुकानों व फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये का सामान उड़ा रहे है। इसी कड़ी में चोरों ने एक फैक्टरी व दो सूने घरों को निशाना बनाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों केसों में अज्ञात पर एफआइआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पहला केस
बंद फैक्टरी से दीवार फांद चुराए दो क्विंटल तांबे के पाइप :
छछरौली रोड जगाधरी निवासी प्रेम सागर ने बताया कि उसकी गांव अधमगढ़ के रकबा में आरडी एक्सट्रूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी है। जिसमें स्टील के चम्मच, छुरी कांटे बनाने का नया प्लांट लगाया हुआ है। कुछ समय समय फैक्ट्री बंद पड़ी हुई है और फैक्ट्री में मांडखेडी निवासी जगमाल सिंह करीब चार पांच साल से चौकीदार था। जगमाल 26 सितंबर को फैक्ट्री से चौकीदारा छोड़कर चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह फैक्टरी में गया तो उसने देखा कि वहां से कुछ तांबे के पाइप, डायमीटर सहित काफी सामान गायब था। जब उसने जांच की तो पता चला अज्ञात चोर दीवार फांदकर फैक्टरी में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जांच करने पर फैक्टरी से करीब तांबे के 25 फुटे के आठ पाइप समेत लगभग दो क्विंटल का तांबे का सामान गायब था। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक है। उसने अपने स्तर पर फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। प्रेम सागर ने बताया कि उसकी फैक्टरी में दो दिन बार पहले भी चोरी हो गई थी। जिसको लेकर उसने अक्टूबर में मानकपुर निवासी कमलजीत सिंह उर्फ बंटी को दिन में व खारवन निवासी ओम प्रकाश को रात को चौकीदार रखा हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि अज्ञात पर एफआइआर दर्जकर ली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता कर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
दूसरा केस
पत्नी को कलकत्ता लेने गया था पति, चोरों ने उड़ाए एक लाख के गहने :
मायापुरी कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी अपने मायके कलकत्ता गई थी। 20 नवंबर को वह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल कलकत्ता गया था। देर रात करीब दो बजे जब वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर मायापुरी कॉलोनी आया तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखी लोहे की अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था। अलमारी के अंदर रखे सामान की जांच की तो वहां से करीब एक तोले की सोने की चेन, साढ़े छह तोले की चांदी की एक जोड़ी पायल, दो सोने की अगुठियां जेंट्स, 30 हजार रुपये की नकदी व कमरे में लगी एलईडी चोरी थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीन आफ क्राइम की टीम व गांधी नगर चौकी से एएसआई रामेश्वर दास, प्रदीप कुमार व अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तीसरा केस
घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख का सामान चुराया :
रूप नगर कालोनी निवासी मंजीत कौर ने बताया कि 29 नवंबर को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर अढ़ाई बजे वह भी घर का ताला लगाकर बाजार में किसी काम से चली गई। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।