फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   महिला से पर्स व सोने की चेन उड़ाई, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

महिला से पर्स व सोने की चेन उड़ाई, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिला से पर्स व सोने की चेन उड़ाई, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
नर्स का पर्स और सोने की चेन उड़ाई, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

बिलासपुर। गांव मुगलवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स के पर्स से पचास हजार रुपये सोने की चैन व एटीएम कार्ड गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि वह मुगलवाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत है तीस नवंबर को उसकी रिटायरमेंट होनी थी। जिसके खर्च के लिए उसने गुरुवार की शाम पंजाब नेशनल बैंक शाखा बिलासपुर से 50 हजार रुपये निकलवा कर पंचायती मार्केट में सामान लेने के लिए आई थी। जैसे ही वह एक रेडिमेट कपड़े की दुकान पर गई तो देखा उसका पर्स गायब हो चुका था जिसमें 50 हजार रुपये व एक सोने की चेन व एटीएम कार्ड भी था। महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी रामफल, एएसआई ओमप्रकाश शर्मा व महिंद्र सिंह ने पंचायती मार्केट की दुकानों के सीसीटीवी चेक किए। पुलिस ने जब पंचायती मार्केट स्थित धमीजा जरनल स्टोर के सीसीटीवी को खंगाला तो महिला के पास पर्स नजर आ रहा था। इसके बाद महिला कहां गई सही प्रकार से बता नही पा रही थी।

थाना बिलासपुर एसएचओ रामफल का कहना है कि महिला की शिकायत पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो नंबर-36,37
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed