फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   उधार दिए रुपये मांगे तो युवक को पकड़ सिर दरवाजे के शीशे में मारा, फिर तलवार से काट किया घायल

उधार दिए रुपये मांगे तो युवक को पकड़ सिर दरवाजे के शीशे में मारा, फिर तलवार से काट किया घायल

Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
उधार दिए रुपये मांगे तो युवक को पकड़ सिर दरवाजे के शीशे में मारा, फिर तलवार से काट किया घायल
उधार दिए रुपये मांगे तो युवक को पकड़ सिर दरवाजे के शीशे में मारा, फिर तलवार से काट किया घायल
विज्ञापन

- मर्डर केस में बेल पर बाहर आए आरोपी युवक पर आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज
- 25 मार्च को विशाल नगर में तलवारों से काट युवक की हत्या की थी, बचाने आए दोस्त के पिता को किया था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बैंक कॉलोनी की राजीव गार्डन कॉलोनी में उधार दिए 11 हजार रुपये मांगने पर हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने युवक से मारपीट कर। हत्या आरोपी युवक ने पहले युवक को धक्का देकर उसका सिर दुकान के दरवाजे के शीशे में मारा। इसके बाद उसपर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट की कई धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैंक कॉलोनी के राजीव गार्डन निवासी सुमित दहिया ने बताया कि वह प्राइवेट ग्रेजुएशन कर रहा है। उसने बैंक कॉलोनी निवासी गगन उर्फ गग्गा से 11 हजार रुपये लेने थे। दो अक्तूबर की रात को वह अपने पैसे लेने के लिए गगन उर्फ गग्गा की दुकान पर बैंक कालोनी गया था। जहां पर गगन की उससे पैसे मांगने पर बहस हो गई। आरोपी ने उसे कहा कि तू मुझे बदनाम कर रहा है कि मैंने तुम्हारे पैसे देने हैं। इसी बहसबाजी के दौरान गगन उर्फ गग्गा ने उसे पकड़ कर धक्का दे दिया। इससे उसका सिर दुकान के शीशे के दरवाजा से टकरा गया। दरवाजा का शीशा टूटकर उसके सिर में लगा। शीशा टूटकर लगने के कारण उसके सिर से खून बहने लगा। फिर गगन उर्फ गग्गा ने सोफे के नीचे रखी छोटी तलवार निकालकर उसके ऊपर वार किया। जो मेरी आंख के ऊपर लगी। जिसके कारण मेरी आंख के ऊपर से खून बहने लगा। आरोपी गगन उससे मारपीट करने लगा तो वह मौका देखकर वहां से भाग निकला। उसे भागते हुए आरोपी गगन उर्फ गग्गा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथी पवन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में सुमित की शिकायत पर आरोपी गगन उर्फ गग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है आरोपी :
बीती 25 मार्च की रात को विशाल नगर कॉलोनी में बैंक कॉलोनी निवासी मोनू पर करीब दो दर्जन भर युवकों ने तलवारों से हमला कर दिया था। बचाने आए मोनू के दोस्त के पिता पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल किया था। आरोपियों ने युवक पर तलवारों व गंडासियों से ताबड़तोड़ वार किए। पांच वार मृतक युवक के सिर व चार-पांच वार बाजूओं पर किए गए। इससे मोनू की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी गगन उर्फ गग्गा, उसके पिता राजीव निवासी जसपाल, भाई दीपक उर्फ बग्गा, भाई डिंपल सहित 15 लोगों को नामजद करते हुए आठ अन्य पर हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामले में आरोपी गगन उर्फ गग्गा, उसके पिता जसपाल व भाई बग्गा वर्ष 2007 में कांसापुर में हुई राजकुमार व उसके बेटे जितेंद्र की हत्या के दोषी हैं। जसपाल और उसका बेटा दीपक उर्फ बग्गा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। जमानत पर आकर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। अब फिर आरोपी गगन उर्फ गग्गा ने हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी पर और भी कई अन्य केस दर्ज है। आरोपी कोर्ट से पीओ भी घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में आरोपी गगन को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने तीन चार बार दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एएसआई भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, गांधी नगर चौकी, फर्कपुर।
फोटो : 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed