{"_id":"5b92cd5c867a557ea37f4d0e","slug":"153634746910-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिप्नोटाइज कर ट्रैवल एजेंट से एक लाख ठगने वाले विजय चौहान नाम व्यक्ति पर केस दर्ज, दो मामले अभी पेंडिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिप्नोटाइज कर ट्रैवल एजेंट से एक लाख ठगने वाले विजय चौहान नाम व्यक्ति पर केस दर्ज, दो मामले अभी पेंडिंग
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिप्नोटाइज कर ट्रेवल एजेंट से एक लाख ठगने वाले विजय चौहान नाम व्यक्ति पर केस दर्ज, दो मामले अभी पेंडिंग
अमर उजाला ने हिप्नोटाइज करने ठगने वाले गिरोह द्वारा की ठगी के मामलों का उठाया था मुद्दा
डेंटिस्ट से तीन हजार ठगे, मार्बल संचालक बचा
इनोवा कार में एक औरत व सफेद कुत्ते के साथ आता था आरोपी, तीनों केस में मोबाइल पर बेटे के हाथ पैसे भेजने की बनाई हुई थी कहानी
पुलिस ने माहभर बाद एक मामले में की कार्रवाई, दो अभी पेंडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के प्रतिष्ठित लोगों को हिप्नोटाइज कर उनसे ठगी करने वाले गिरोह के विजय चौहान नामक व्यक्ति पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। माहभर बाद भी पुलिस ने केवल दो अगस्त को रेलवे रोड स्थित परिक्रमा वर्ल्ड ट्रेवल के संचालक वेदप्रकाश जेपी से कनाडा पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये के मामले में ही विजय चौहान नाम के व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की, लेकिन उसकी पहचान अभी भी नहीं कर पाई है। वहीं, इसी गिरोह द्वारा ठगी करने के दो मामलों में अभी भी कार्रवाई बाकी है। गिरोह में एक व्यक्ति व एक महिला भी है। जो सफेद कुत्ते को लिए हुए इनोवा कार में सवार होकर आते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बॉक्स
ऐसे ठगा था वेदप्रकाश जेठी को :
हुडा सेक्टर 17 जगाधरी निवासी वेदप्रकाश जेठी ने शिकायत में बताया कि दो अगस्त को वह रेलवे रोड स्थित अपने बेटे द्वारा चलित परिक्रमा वर्ल्ड ट्रेवल एंजेसी में बैठा हुआ था। उनका मनी ट्रांसफर का भी काम है। शाम करीब सात बजे उनकी एजेंसी के सामने एक इनोवा कार आकर रुकी। कार से सफेद दाड़ी वाला 50-51 वर्षीय व्यक्ति उतरकर उनकी एजेंसी में आ गया। जबकि सफेद रंग का कुत्ता और एक महिला कार के अंदर बैठी रही। उसने हमारे दुकान के बाहर एक लड़के से कहकर मेरे को बाहर बुलाया, वह बाहर गया और देखा कि एक औरत एक आदमी और एक सफेद कुत्ता भी कार में बैठे हुए थे। फिर उसने उनको अंदर आने के लिए कहा और वह आदमी अंदर आकर उससे बोला कि उसके किसी परिजन ने कनाडा से वैस्ट्रन यूनियन मनी ट्रांसफर से दो लाख रुपये भेजें हैं। आरोपी ने तब अपना नाम विजय चौहान बताया। उसने कहा कि वह कनाडा निवासी है। बेटे के दुकान पर न होने के कारण उसने उनसे अगले दिन आने के लिए कहा। यह सारी बात करने के बाद वह उससे अपने परिवार के बारे में बातें करने लगा और उसने अपने विश्वास में लेने लगा। तभी उसने किसी को फोन मिलाया और कहने लगा कि बेटा आप एमटीसीएन कोड लेकर दुकान पर आ जाओ तभी कनाडा आए रुपये मिलेंगे। उसने उन्हें कहा कि मेरा बेटा अगले दिन रुपये ले जाएगा। उसके बाद उसने उससे एक लाख रुपये एडवांस देने के लिए कहा। उसने उससे कहा कि उसके किसी परिजन की मृत्यु हो गई है और उसको एक लाख रुपये दे दिए। उसका लड़का आने वाला है, वह उसे नकदी दे देगा। आरोपी की बातों में आकर उसने उसे एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। वह आरोपी के लड़के के आने की प्रतिक्षा करने लगा, लेकिन उसके बाद आरोपी का लड़का नहीं आया। बाद में उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। वेदप्रकाश ने बताया कि उसे हिप्नोटाइज करके आरोपी ने उससे एक लाख की ठगी की। बाद में उसने इसकी शिकायत ईमेल के जरिए पुलिस विभाग को भेजी।
बॉक्स
इन केस में कार्रवाई होनी बाकी :
- दो अगस्त को ही तेजली रोड स्थित श्रीराम शरणम का प्रधान एवं डेंटिस्ट डॉ. रमेश अग्रवाल से भी इसी हुलिए के आरोपी व्यक्ति ने उसी दिन तीन हजार रुपये की ठगी थी। जिससे संस्थान को चार पांच लाख रुपये डोनेशन करने की बात कहकर उसे अपने विश्वास में लिया। आरोपी इनोवा कार में आया। जिसमें सफेद रंग का कुत्ता व महिला सवार थी। डेेंटिस्ट के क्लीनिक के अंदर आते ही उसने 4-5 लाख रुपये डोनेशन देने की बात कहीं। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि बेटा चेकबुक लेकर आना और पांच लाख रुपये का चैक काटकर अंकल को दे देना। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर कार में पेट्रोल के डलवाने के लिए नकदी मांगी। वह आरोपी की बातों में आ गया और उसने आरोपी को तीन हजार रुपये की नकदी दे दी। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। फिर न तो आरोपी का बेटा आया और ना ही आरोपी। बाद में उसे खुद के साथ ठगी होने का पता चला। तीसरा केस रेलवे रोड पर शहर के एक मार्बल संचालक से हुआ था। लेकिन वह आरोपी की ठगी का शिकार होने से बच गया था।
विज्ञापन
बॉक्स
अमर उजाला से प्रमुखता से उठाया था मामला :
हिप्नोटाइज कर तीन लोगों से ठगी करने का मामला अमर उजाला ने 31 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में दो आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हुए थे। जिसमें आरोपी बातचीत करते हुए साफ दिखाई दे रहे है।
वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि विजय चौहान नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।
फोटो : 36, 37