फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पश्चिमी यमुना नहर से मिला दो दिन से लापंता बीए फाइनल के छात्र का शव

पश्चिमी यमुना नहर से मिला दो दिन से लापंता बीए फाइनल के छात्र का शव

Mon, 06 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर से मिला दो दिन से लापंता बीए फाइनल के छात्र का शव
पश्चिमी यमुना नहर से मिला दो दिन से लापता बीए फाइनल के छात्र का शव
विज्ञापन

अंबाला के बिंजलपुर गांव का रहने वाला था मृतक, यहां रिश्तेदारी में रहकर कर रहा था पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर पुल अमादलपुर के पास से रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त अंबाला के मुलाना क्षेत्र के गांव बिंजलपुर निवासी ललित के रूप में हुई। ललित यहां किशनपुरा माजरा में रिश्तेदारी में रहता था और गुरु नानक खालसा कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

अंबाला के मुलाना के गांव बिजलपुर निवासी ललित (22) किशनपुरा माजरा में अपनी रिश्तेदारी में रहता था। यहां रहकर वह शहर के गुरुनानक खालसा कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ रहा था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ललित किशनपुरा माजरा से अपने घर से लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह अपने गांव नहीं पहुंचा। उन्होंने इस संबंध में मुलाना थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि अमादलपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में युवक का शव पड़ा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव ललित का था। दो दिन पहले कुछ लोगों ने ललित को दादूपुर हैड के पास घूमते हुए देखा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक वहीं से पश्चिमी यमुना नहर में डूबा था।
विज्ञापन

बुड़िया थाना एसएचओ बलराज का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed