फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो बाइक सवार छह युवकों ने काम से लौट रहे चार प्रवासी मजदूरों से लूटे सात हजार व दो मोबाइल

दो बाइक सवार छह युवकों ने काम से लौट रहे चार प्रवासी मजदूरों से लूटे सात हजार व दो मोबाइल

Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दो बाइक सवार छह युवकों ने काम से लौट रहे चार प्रवासी मजदूरों से लूटे सात हजार व दो मोबाइल
दो बाइक सवार छह युवकों ने काम से लौट रहे चार प्रवासी मजदूरों से लूटे सात हजार व दो मोबाइल
विज्ञापन

चुन्ना भट्टी के नजदीक की घटना, पुलिस ने अज्ञात युवकों पर किया केस दर्ज
यमुनानगर। शहर में पुलिस सुरक्षा के दावे फेल हो रहे है और क्राइम ग्राफ बढ़ रहा है। रोजाना स्नेचिंग, चोरी व लूट की घटनाएं हो रही है। ताजा वारदात रात करीब पौने 12 बजे फैक्टरी से छुट्टी कर क्वार्टर पर लौट रहे चार प्रवासी मजदूरों को दो बाइक सवार छह-सात अज्ञात युवकों ने धमका कर सात हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने चुना भट्ठी के शमशान घाट के नजदीक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित प्रवासी मजदूरों की शिकायत पर अज्ञात छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

झारखंड के बाजार पलामू के गांव रजड़ा कोठी निवासी दिनेश कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीर्थ नगर में अपने दोस्त प्रेम शंकर, मंटू व प्रमोद के साथ किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। 24 जुलाई को रात पौने 12 बजे वो और उसके तीनों दोस्त फैक्टरी से छुट्टी कर कमरे पर लौट रहे थे। जब वह चुना भट्ठी के नजदीक पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार होकर आधा दर्जन युवक आए। आरोपियों ने आते ही उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उसके दोस्तों व उसे पकड़ कर उन्हें धमकाया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से सात हजार रुपये, उसके और उसके अन्य दोस्त से दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में छह अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed