{"_id":"5b5a1a104f1c1bf6548b533e","slug":"15326315633-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से वेटर का काम करने आते थे जगाधरी, लौटते हुए जहां बाइक दिखी उड़ा ली, फंसे तो आठ बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी से वेटर का काम करने आते थे जगाधरी, लौटते हुए जहां बाइक दिखी उड़ा ली, फंसे तो आठ बाइक बरामद
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से वेटर का काम करनेे आते थे जगाधरी, लौटते हुए जहां बाइक दिखी उड़ा ली, फंसे तो आठ बाइक बरामद
- चोरी की हुई बाइक की नंबर प्लेट उतारकर यूपी ले जाते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरी की बाइक को यूपी बेचने जा रहे वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की आठ वारदात को अंजाम देना कबूल किया। चोरी की गई सभी आठ बाइक बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपी यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं और दोनों जगाधरी के टेंट हाउस पर वेटर का काम करते थे। काम से छुट्टी कर लौटते समय जहां बाइक खड़ी हुई दिखाई दी, वहीं चोरी कर ली। बाइक चोरी कर आरोपी चंद मिनट में बॉर्डर पार कर अपने साथ उत्तर प्रदेश ले जाते थे। जिस बाइक पर आरोपी पकड़े गए उसकी नंबर प्लेट उतारकर कर उसे चला रहे थे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी से दो युवक चोरी की बाइक लेकर उत्तर प्रदेश जाएंगे। सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर नाका पर जाकर नाकेबंदी की और जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताई गई चोरी की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए, जब उन्हें रोक कर पूछताछ की गई तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शेखपुर कदीम निवासी रवि और विशु के नाम से हुई। आरोपी जगाधरी की माजरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे और यहीं पर टेंट हाउस में वेटर का काम करते थे। काम समाप्त कर रास्ते में जहां कहीं उन्हें बाइक खड़ी मिलती, तो आरोपी उसे चोरी कर फुर्र हो जाते थे।
चार यमुनानगर व चार सहारनपुर में बाइक चोरी की कबूली वारदात
इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने आठ बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया है और सभी बाइकें बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों ने 18 अक्तूबर 2017 को सिटी जगाधरी थाना क्षेत्र के विष्णु गार्डन कॉलोनी, 18 जून को सिविल लाइन जगाधरी से, 23 जून को सेक्टर 18 से बाइक चोरी की थी। 16 जुलाई को बिलासपुर के ढाका मंदिर से बाइक चोरी की। इसके अलावा चोरों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर से भी चार बाइक चोरी की थी। आरोपियों सभी बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
--
दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदात के खुलासे होने की संभावना है।
-रमेश कुमार, इंचार्ज, एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल यमुनानगर।
फोटो : 24