फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डेढ़ घंटे के भीतर दो वारदातें, पुलिस का रौब दिखाकर महिला से सोने के कंगन ठगे, बस स्टैंड के पास महिला का पर्स झपटा

डेढ़ घंटे के भीतर दो वारदातें, पुलिस का रौब दिखाकर महिला से सोने के कंगन ठगे, बस स्टैंड के पास महिला का पर्स झपटा

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे के भीतर दो वारदातें, पुलिस का रौब दिखाकर महिला से सोने के कंगन ठगे, बस स्टैंड के पास महिला का पर्स झपटा
डेढ़ घंटे में दो वारदात, पुलिस का रौब दिखा महिला से सोने के कंगन ठगे, महिला का झपटा पर्स
विज्ञापन

- आरोपी युवक बोले, शहर में रोज हो रही स्नेचिंग, आप खुलेआम गहने पाकर घूम रहे,
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बेखौफ बदमाश पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सरेआम महिलाओं, युवतियों व लोगों को निशाना बनाकर उन्हें लूटा व ठगा जा रहा है। 15 दिनों में स्नेचिंग व लूट की 12 वारदात हो चुकी है। बदमाशों ने सोमवार को ट्विनसिटी में सरेआम दिनदहाड़े सबसे व्यस्त स्थानों पर दो महिलाओं को निशाना बनाया। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर के सबसे व्यस्त गोविंदपुरी रोड पर स्कूल से छुट्टी कर रिक्शा से लौट रही महिला से तीन बदमाश करीब डेढ़ लाख के छह तोले के सोने के कंगन ठग ले गए। इस घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद करीब दो बजे जगाधरी बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो युवक महिला से पर्स झपट दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
सेक्टर-15 निवासी प्रेमलता संत निश्चल सिंह स्कूल में टीचर है। प्रेमलता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से छुट्टी करके रिक्शा में सवार होकर गोविंदपुरी रोड से घर जा रही थी। जब वे रास्ते में नत्थू स्वीट के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। आरोपियों ने अपने को पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का सदस्य बताया। आरोपी युवकों ने उसे धमकाते हुए बात की और बोले, आपको पता नहीं शहर में कितनी स्नेचिंग की वारदात हो रही है और आप खुलेआम ऐसे सोने के आभूषण डालकर घूम रही हो। इस दौरान उनका एक और साथी वहां पहुंच गया। आरोपियों ने उसे कहा कि आप ऐसे आभूषण डालकर नहीं चल सकती। आरोपी युवकों ने उसे हाथ में डाले गए सोने के कंगन निकालने को कहा। उसने जब कंगन निकाले तो नहीं निकले। आरोपियों ने उसके हाथों पर तेल लगाया और उसके कंगन निकाले। आरोपियों ने उसके कंगन एक कागज में लिपेट दिए। इसके बाद उसके वैसे ही कागज में लिपटे कंगन उसे दे दिए और मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद जब उसने कागज खोला तो उसके नकली कंगन थे। महिला को जब उसके साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने रिक्शा पर ही आरोपियों का पीछा कर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। रामपुरा चौकी प्रभारी कुशलपाल राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पंचकूला जाने के लिए जा रही थी बस स्टैंड, बाइक सवारों से झपटा पर्स
ईशोपुर कालोनी निवासी सुधा ने बताया कि वह दोपहर दो बजे पंचकूला जाने के लिए घर से पैदल जगाधरी बस स्टैंड पर जा रही थी। जब वह बस स्टैंड के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसके साथ से पर्स झपट लिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपित मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपितों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों का कुछ सुराग नहीं लग पाया। सुधा ने बताया कि पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीते दिनों में हुई ये वारदात
- 10 जुलाई को संतपुरा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने थापर कॉलोनी निवासी सविता कपूर से 35 हजार की नकदी व मोबाइल छीना।
- 10 जुलाई को फतेहपुर पुल के पास मधुबन कॉलोनी के कल्याण नगर निवासी कमल व उसके दोस्त से मारपीट कर चार अज्ञात युवकों ने बाइक छीनी।
- 12 जुलाई को बिंद्रा कॉलोनी निवासी योग प्रशिक्षिका गीता बत्तरा से माडल टाउन के शहीद भगत सिंह पार्क के पास बुलेट सवार दो युवकों ने गले से सोने की चेन का लॉकेट छीन ले गए।
- 12 जलाई को ही हुडा सेक्टर 17 निवासी पूनम बक्शी से डिस्पेंसरी के पास बाइक सवार दो युवक पर्स झपट ले गए।
- 13 जुलाई को ललहाड़ी कलां के निजी स्कूल की शिक्षिका दशमेश कॉलोनी निवासी नम्रता के गले से सोने की चेन झपट ले गए बाइक सवार दो युवक।
- 14 जुलाई को गांव ढीका से दवाई लेने आई महिला संयोगिता से सरनी चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने कान की बाली झपटी।
- 16 जुलाई को हुडा सेक्टर 18 के कम्यूनिटी सेंटर के पास एसडी स्कूल की टीचर रेखा से बाइक सवार युवकों ने पर्स झपट लिया। इसमें सात हजार, एक घड़ी, मोबाइल व अन्य सामान था।

17 जुलाई को कृष्णा कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने महिला नकदी व ज्वेलरी से भरा पर्स छीनने का प्रयास।
- 18 जुलाई की रात को मर्चेट नेवी के सेकेंड ऑफिसर रामपुरा निवासी प्रदीप का रेलवे स्टेशन चौक के पास बाइक सवार युवकों ने मोबाइल झपटा।
---
गोबिंदपुरी रोड पर महिला से हुई ठगी की सूचना पर वे मौके पर गए थे। महिला के बयान ले लिए गए हैं। मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- एएसआई कुशलपाल, इंचार्ज, रामपुरा चौकी, थाना शहर यमुनानगर।

फोटो : 46 से 50
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed