फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   केबीसी की हॉट सीट पर बैठ करोड़ों कमाने का लालच देकर पहले प्रश्र पूछे, जीती राशि अकांउट में भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख 67 हजार

केबीसी की हॉट सीट पर बैठ करोड़ों कमाने का लालच देकर पहले प्रश्र पूछे, जीती राशि अकांउट में भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख 67 हजार

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
केबीसी की हॉट सीट पर बैठ करोड़ों कमाने का लालच देकर पहले प्रश्र पूछे, जीती राशि अकांउट में भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख 67 हजार
केबीसी की हॉट सीट पर बैठ करोड़ों कमाने का लालच देकर ठगे 20.67 लाख
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव मियांपुर निवासी निर्मल के साथ हुई धोखाधड़ी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर। केबीसी में हॉट सीट पर बैठकर करोड़ों कमाने का लालच देकर अज्ञात ने मियापुर निवासी निर्मल सिंह से 20 लाख 67 हजार रुपये ठग लिए। केबीसी संचालक बताकर आरोपी ने निर्मल से कई सवाल पूछे। सवालों का सही जवाब देने पर पहले 50 लाख रुपये जीतने की भी बात कही। इसके बाद निर्मल उसके जाल में ऐसा फंसा कि उसे अपना काफी कुछ लुटा दिया। पीड़ित ने फर्जी केबीसी से आए कॉल की शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला किया है।
बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में निर्मल सिंह ने बताया कि पांच सितंबर 2013 को उसके मोबाइल पर मध्यप्रदेश के नंबर से लक्की नामक युवक का फोन आया। उसने अपने आपको ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का संचालक बताया। आरोपी ने उससे कहा कि आप वह लक्की आदमी हो जिसका नंबर केबीसी में हॉट सीट पर बैठने के लिए पड़ गया है। आप इस गेम को खेलकर करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। निर्मल सिंह ने बताया कि लक्की ने फोन पर उससे कुछ प्रश्न पूछे। इसके उसने सही जवाब दिए। लक्की ने उसे कहा कि आप 50 हजार रुपये जीत चुके हो। आप अपना खाता नंबर दें, आपके खाते में जीती हुई राशि डाल दी जाएगी। अगले दिन उसका फोन आया और कहा कि आप 18 हजार रुपये हमारे खाते में डालें, फिर आपको 50 हजार रुपये मिलेंगे। निर्मल सिंह ने लक्की के दिए गए खाता नंबर में 18 हजार रुपये डाल दिए। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा और लक्की नामक युवक उससे फोन पर प्रश्न पूछता रहा और हर बार उसे इनाम जीतने का झांसा देकर वह हर बार उसके अपने दिए खाते में रुपये जमा कराता रहा। निर्मल ने जब लक्की से उसके खाते में पैसे नहीं आने की बात कि तो उसने कहा कि आप खेल खेलते रहो जब आपकी रकम एक करोड़ रुपये हो जाएगी तो आपके खाते में डाल दिए जाएगे। यही खेल करीब चार साल चलता रहा। इस तरह उसने आरोपी के खाते में 20 लाख 67 हजार 800 रुपये डाल दिए। नवंबर 2017 में केबीसी के उक्त नंबरों पर फोन मिलना बंद हो गया। निर्मल ने थाना बिलासपुर में लक्की नामक अज्ञात युवक की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

---
मियापुर निवासी निर्मल की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान फोन नंबरों व खातों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरमेल सिंह, एसएचओ, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed